Bihar Diwas: पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ सहित सीएम नीतीश कुमार ने बिहार दिवस की दी बधाई
पटना। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार दिवस या बिहार दिवस 2022 के अवसर पर बधाई दी। एक ट्वीट में, प्रधान मंत्री ने कामना की कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत में समृद्ध राज्य, विकास में नए कीर्तिमान स्थापित करे। वहीं उत्तर प्रदेश के दूसरी बार सीएम बनने वाले योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर बिहार दिवस की बधाई दी। वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर बिहार दिवस की बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बिहार के सभी भाइयों और बहनों को बिहार दिवस की हार्दिक बधाई। मेरी कामना है कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध यह प्रदेश विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे। वहीं सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार के सभी भाइयों और बहनों को बिहार दिवस की हार्दिक बधाई। मेरी कामना है कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध यह प्रदेश विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।
वहीं सीएम नीतीश कुमार ने भी ट्वीट कर बिहार दिवस की बधाई दी। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि बिहार दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं सद्भाव के साथ हम सब मिलकर बिहार को प्रगति की ऊंचाइयों पर पहुंचाने और बिहार का गौरव बढ़ाने का संकल्प लें।
Recommended Video
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बिहार- लोकतंत्र की जननी, महापुरुषों की जन्मस्थली, धर्मों की उद्गमस्थली, वीरों की कर्मभूमि, ज्ञान, कर्म, संस्कृति, सद्भावना और समरसता की पावन भूमि रही है। मेधा की धरा, इतिहास सुनहरा प्रकृति का उपहार, संभावनाएँ अपार यह है हमारा बिहार! बिहार दिवस के अवसर पर आप सबों को हार्दिक बधाई।
बता दें कि आज ही के दिन सन् 1912 में संयुक्त प्रांत से अलग होकर बिहार, राज्य के रूप में स्वतंत्र अस्तित्व में आया था। इस मौके पर मंगलवार से अगले तीन दिन यानी कि 24 मार्च तक तीन दिवसीय बिहार महोत्सव मनाया जाएगा। मुख्य समारोह पटना के गांधी मैदान में होगा जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम गांधी मैदान और श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होंगे। इसके अलावा राज्य के हर जिले, दिल्ली के अलावा दुनिया के उन देशों में भी बिहार महोत्सव मनाया जाएगा जहां बिहार फाउंडेशन कार्यरत है।












Click it and Unblock the Notifications