'2024 को लेकर BJP खौफ में, इसलिए कुछ भी बोल रही', तेजस्वी यादव का पलटवार
बिहार में कानून-व्यवस्था पर बीजेपी की टिप्पणी पर राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यूपी जाकर देखना चाहिए कि वहां क्या हो रहा है। तेजस्वी ने कहा कि 2024 को लेकर बीजेपी डरी हुई है।
बिहार में कानून-व्यवस्था पर बीजेपी की टिप्पणी पर राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। तेजस्वी ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि उन्हें (बीजेपी) यूपी जाना चाहिए और देखना चाहिए कि वहां क्या हो रहा है। उनका (बीजेपी) काम आलोचना करना है, हम अपना काम कर रहे हैं। वे 2024 (लोकसभा चुनाव) को लेकर डरे हुए हैं। इसलिए कुछ से कुछ बोल रहे हैं।
दरअसल, मंगलवार की देर शाम तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे। इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है।

राज्य में जातीय जनगणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हो रही सुनवाई पर तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले ये लोग (बीजेपी) पीछे से विरोध कर रहे थे, अब सामने से कर रहे हैं। इनका असली चेहरा सामने आ गया है। आपको बता दें कि बीजेपी राज्य में जातीय जनगणना का विरोध सामने से कर रही है।
चंद्रयान 3 को लेकर दी बधाई
वहीं, चंद्रयान 3 को लेकर तेजस्वी यादव ने वैज्ञानिकों को बधाई दी। कहा कि हम विशेषज्ञ को धन्यवाद देते हैं कि उनकी मेहनत रंग ला रही है। अब 23 अगस्त को चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हो जाए।












Click it and Unblock the Notifications