बिहारः पिछले 24 घंटे में कोरोना के 258 नए मामले आए सामने, पटना में मिले 54 मरीज

पटना। बिहार में इन दिनों कोरोना संक्रमित नरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में बिहार में 258 नए मामले आए हैं। प्रदेश के 33 जिलों में आए नए मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। पटना के बाद अरवल जिले में 24 घंटे में 50 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। यह अब तक के लिए रिकॉर्ड है। वहीं बेगूसराय, भागलपुर, जहानाबाद, पटना, रोहतास, समस्तीपुर में भी 24 घंटे में मामले बढ़े हैं।

bihar corona update 258 new patient of covid 19

बता दें कि बीते बुधवार को 24 घंटे में प्रदेश में 170 नए मामले आए थे लेकिन गुरुवार को 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 285 पहुंच गया। संक्रमण की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रहा है। बाहर से आने वालों के चलते संक्रमण का ग्राफ बढ़ रहा है। मामलों को बढ़ता देख स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराने का भी निर्देश दे दिया है।

इसके साथ थी संक्रमण को लेकर प्रदेश में मास्क की चेकिंग के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन करने को लेकर भी निर्देश दिया गया है। बता दें कि पटना में गुरुवार को 24 घंटे में कुल 54 नए मामले आए हैं। जबकि अररिया जिले में 50 मामले सामने आए हैं। प्रदेश के 6 जिलों में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है।

बेगूसराय में 24 घंटे में 23 नए मामले, भागलपुर और जहानाबाद में 13-13 मामले आए हैं। रोहतास में 15 और समस्तीपुर में 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा अरवल में 4, औरंगाबाद में 5, बांका में एक, भोजपुर में 2, दरभंगा में 3, पूर्वी चंपारण में एक, गया में 7, गोपालगंज में 8, कटिहार में 2, खगड़िया में 3, किशनगंज में 2, लखीसराय में 3, मधेपुरा में 3, मधुबनी में 4, मुंगेर में 5, मुजफ्फरपुर में 4, नालंदा में 2, नवादा में 3, पूर्णिया में एक, सहरसा में 2, सीतामढ़ी में 2, सिवान और सुपौल में एक-एक तथा वैशाली में दो और पश्चिमी चंपारण में 24 घंटे में 3 नए मामले 24 घंटे में मिले हैं।

पटना में गुरुवार को कुल 5497 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें RTPCR से 1639 लोगों की जांच कराई गई। एंटीजन से 1050 लोगों की जांच कराई गई है। वहीं ट्रू नेट से 8 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें कुल 54 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+