कार में बगैर सीट बेल्ट लगाए नीतीश कुमार का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा चालान तो कितना लगेगा जुर्माना?
Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ट्रैफिक रूल्स तोड़ने का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सीएम नीतीश कुमार कार में बिना सीट बेल्ट लगाए बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
जैसे ही यह वीडिया सोशल मीडिया पर सामने आया तो विपक्षी में बैठी भाजपा सरकार ने उनपर सवाल खड़े कर दिए। भाजपा का कहना है कि प्रदेश के सीएम खुद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे है। ऐसे में उन्होंने प्रदेश के सीएम नीतीश कुमार का चलान करने की मांग की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार रविवार को गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण करने के लिए अपने सरकारी आवास से निकले थे। इस दौरान वे कार में सीट बेल्ट लगाना भूल गए। गाड़ी के अंदर बैगर सीट बेल्ट लगाए सीएम नीतीश कुमार का वीडियो अब वायरल हो गया।
2 मिनट 15 सैकेंड के इस वायरल वीडियो में सीएम नीतीश कुमार टाटा सफारी में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार ने सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई है। हालांकि, आम तौर पर नीतीश कुमार कार के अंदर सीट बेल्ट लगाए हुए नजर आते हैं। लेकिन, इस बार वह सीट बेल्ट लगाना भूल गए।
वीडिया सामने आने के बाद भाजपा ने इसे मुद्दा बना लिया है। बिहार भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी आप पुल-पुलिया का निरीक्षण कीजिए, आप बिहार का दौरा कीजिए। लेकिन, सीट बेल्ट जरूर लगाइए। ट्रैफिक के नियमों का पालन जरूर कीजिए।
उन्होंने आगे कहा कि बाबा बागेश्वर जब आए थे और बिना सीट बेल्ट लगाए दिखे थे तो आपने उनका चालान कटवा दिया था। आप कैसे कैमरा लगाए है कि यह मुख्यमंत्री का फाइन नहीं काटता है और आम आदमी का फाइन काटते रहता है। ट्रैफिक नियम सबसे लिए बराबर होता है, चाहे वह आम जनता हो या मुख्यमंत्री।
कितना कट सकता है चालान
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आप जब ट्रैफिक नियमों को तोड़ेंगे तो जनता भी इसे तोड़ सकती है। इसलिए मुख्यमंत्री जी आपको फाइन जरूर भरना चाहिए। तो वहीं, अब सवाल उठता है कि ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर सीएम नीतीश का कितने रुपए का चालान कट सकता है। ट्रैफिक रूल्स के मुताबिक, अगर कार में कोई बिना सीट बेल्ट के सफर करता है तो पहली बार उसका 1 हजार रुपए का चालान कट सकता है।
CCTV कैमरे के हिसाब से कटता है चालान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चालान की रकम उस वक्त बढ़ जाती है, जब ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाला बिना सीट बेल्ट लगाए आगे भी किसी अन्य सीसीटीवी कैमरे में पकड़ा जाता है। अन्य सीसीटीवीट कैमरों में पकड़े जाने के बाद उसका चालान प्रति CCTV कैमरे के हिसाब से कटता है।
सीएम नीतीश का कितने का कट सकता है चालान
ऐसा बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार बिना सीट बेल्ट लगाए 10 सीसीटीवी कैमरों में नजर आए हैं। ऐसे में उनका चालान 10 हजारप तक कट सकता है।












Click it and Unblock the Notifications