बिहार CM नीतीश कुमार को घाट निरीक्षण के दौरान पेट और पैर में लगी थी चोट, पत्रकारों को दिखाए घाव

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते दिनों पटना में छठ घाटों का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान उनकी नाव जेपी सेतु के एक खम्भे से टकरा गई थी, जिसकी वजह से मुख्यमंत्री को जगहों पर चोट लग गई थी। हालांकि, तब इसको लेकर मुख्यमंत्री ने कोई बयान नहीं दिया था। लेकिन आज उन्होंने पत्रकारों से अपनी चोट को लेकर बात की और उन्हें दिखाया भी कि वे कहां चोटिल हुए हैं।

Recommended Video

    Nitish Kumar की Security में फिर बड़ी लापरवाही, पुल पर गाड़ी हुई खराब | वनइंडिया हिंदी *News
    nitish kumar

    पत्रकारों ने कहा कि आप पर काम नहीं करने के आरोप लग रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि जिसे जो बोलना है, बोलने दीजिए। हम तो काम कर रहे हैं। पत्रकारों को अपने पेट और पैर का चोट दिखाते हुए उन्होंने कहा कि नाव जब जेपी सेतु के पास पहुंची तो एक खम्भे से टकरा गई। जिसकी वजह से उन्हें पैर और पेट में चोट लग गई। नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले कई वर्षों से यहां निरीक्षण करने आ रहे हैं, लेकिन तब ऐसा वाक्या नहीं हुआ, लेकिन इस बार पता नहीं कैसे हो गया?

    वहीं, जब पत्रकारों ने नीतीश कुमार से पूछा कि अब आपकी चोट कैसे है? इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि पेट का घाव है, वचाव कर रहे हैं। इस दौरान नीतीश ने पेट से कपड़ा उठाकर भी पत्रकारों को दिखाया। इसके अलावा पैर की चोट को भी दिखाया। आपको बता दें कि नाव एक्सीडेंट के बाद यह पहली बार है, जब नीतीश कुमार ने अपने चोट को लेकर बात की है।

    नीतीश कुमार ने कहा छठ पर्व के लिए घाटों को तैयार कर लिया गया है। पत्रकारों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग भी लोगों को बता दीजिए कि कौन सा घाट ठीक है। ताकि लोग वहीं, पर्व के दिन पहुंचे। आपको बात दें कि छठ पर्व बिहार-झारखंड में धूम-धाम से मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 28 अक्टूबर से शुरू होगा। जबकि 31 अक्टूबर को खत्म होगा।

    ये भी पढ़ें- Rakesh Tikait: नीतीश सरकार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बड़े आंदोलन की तैयारी में राकेश टिकैत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+