बिहार की सीएम नीतीश कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता अस्पताल पहुंचे
बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की तबीयत शनिवार को अचानक खराब हो गई। उन्हें पटना के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक दिन हपले उनके हाथ में तेज दर्द हो रहा था। जिसके बाद मेदांता हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक्स विभाग में उनका चेकअप कराया गया।
सीएम नीतीश कुमार को शनिवार को इलाज के लिए सुबह पटना के मेदांता हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां हड्डी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की। वहीं सीएम आवास की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ये रूटीन चेकअप था, जिसके लिए उन्हें मेदांता जाना होता है।

जानकारी के मुताबिक, हाथ में दर्द की शिकायत थी। शुक्रवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में भी उन्होंने इसका जिक्र किया था। जिसके बाद शनिवार सुबह इलाज के लिए उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। यहां अस्थि रोग विभाग के चिकित्सकों की टीम ने उनकी जांच की। जांच के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम आवास लौट आए हैं। फिलहाल उनका स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है, वे अपना काम निपटा रहे हैं।
दरअसल, मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, नीतीश कुमार का इलाज मेदांता के हड्डी रोग विभाग में चल रहा है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है। नीतीश कुमार पिछले कुछ महीनों से काफी व्यस्त चल रहे थे। लोकसभा चुनाव के दौरान महीनों तक चले चुनाव प्रचार और उसके बाद केंद्र में सरकार गठन को लेकर दिल्ली में लगातार बैठकों का दौर जारी रहा।
जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 जून को
29 जून को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है, जिसमें नीतीश कुमार के मौजूदगी जरूरी है। इस अहम मीटिंग से पहले नीतीश कुमार अपने स्वास्थ्य में जल्द सुधार हो इसके लिए डॉक्टरों से सलाह ली। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बीमार हो गए थे। इसके बाद उनका उपचार हुआ और तब स्वस्थ महसूस करने के बाद एक्टिव नजर आए। चुनाव रिजल्ट आने के बाद सीएम दिल्ली गए और सरकार गठन के साथ ही मंत्रिमंडल में अपनी पार्टी से दो नेताओं को जगह दिलाई।












Click it and Unblock the Notifications