Bihar Chunav: तेजस्वी यादव ने मंच से अफसरों को दी धमकी, 'अमित शाह के चेले-चपाटों संभल जाओ!'
Bihar Chunav Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के निशाने पर चुनाव आयोग भी है। वोटर लिस्ट संशोधन और वोट चोरी के मुद्दे के अलावा अब चुनाव आयोग के अधिकारियों को भी निशाने पर लिया जा रहा है। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेजस्वी मंच से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा निशाना साधते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने चुनाव में तैनात अधिकारियों को भी वोट चोरी और गड़बड़ी के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है।
वीडियो में तेजस्वी यादव आरजेडी की टीशर्ट पहने मंच से भीड़ को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने इसी दौरान कहा कि मैं खुले मंच से चुनाव आयोग के अधिकारियों को चेतावनी देना चाहता हूं। इसके आगे उन्होंने कहा, 'अमित शाह के चेले-चपाटों सुधर जाओ। आप लोगों के लिए यह चेतावनी है कि किसी तरह की गड़बड़ी न करें।'

Tejashwi Yadav ने अधिकारियों पर साधा निशाना
तेजस्वी यादव ने चुनावी मंच से कहा, 'जो अधिकारी अमित शाह से मिलकर गड़बड़ करेगा, हमारी सरकार आने के बाद उसे ऐसी सजा मिलेगी कि सोच भी नहीं सकते। जो लोकतंत्र पर कलंक बनेगा, उसे सजा मिलनी ही चाहिए।' इसी चुनावी रैली के दौरान तेजस्वी ने कहा कि अब जनता पूरी तरह तैयार है और जो वोट चोरी कराएगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। आगे उन्होंने कहा, 'मेरी सलाह है भ्रष्ट अधिकारियों और अमित शाह के चेलों-चमचों को, बेईमानी की 'ब' भी दिमाग में मत लाना।'
यह भी पढ़ें: Bihar Election: PM Modi से पहले मैदान में उतरे तेजस्वी यादव, समस्तीपुर में बोले- बिहार को नंबर वन बनाएंगे
Bihar Chunav में वोट चोरी का मामला उठा रहे विपक्षी दल
तेजस्वी यादव का यह बयान चुनावी माहौल में आया है जब राजनेता एक-दूसरे पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। आरजेडी अपने 10 लाख नौकरियों वाले वादे को दोहरा रही है, वहीं भाजपा और जदयू इसे भ्रम फैलाने वाली राजनीति बता रहे हैं। चुनावी रैलियों में आरजेडी और कांग्रेस खास तौर पर वोट चोरी का आरोप भी लगा रहे हैं। चुनाव आयोग पर गड़बड़ी करने का आरोप भी महागठबंधन लगा रही है। राहुल गांधी लगातार देश ही नहीं विदेश में भी चुनाव में वोट चोरी का मुद्दा उठाते रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: चिराग पासवान का ओवैसी पर प्रहार- डर की राजनीति कब तक? मुस्लिम वोटबैंक क्यों बर्बाद कर रहे












Click it and Unblock the Notifications