Bihar Chunav: चुनाव से पहले मुश्किल में फंसे तेज प्रताप यादव, आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पूरे प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। टिकटों के बंटवारे और नामांकन में जमकर हाई वॉल्टेज ड्रामा चल रहा है। इस बीच आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव भी सुर्खियों में हैं। उन पर वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से नामांकन के दौरान आदर्श आचार संहिता (MCC) के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई हुई है।

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में तेज प्रताप यादव को 16 अक्टूबर को नामांकन जुलूस में नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। नामांकन कराने के लिए वह नीली-लाल बत्ती और पुलिस लोगो लगी एक निजी एसयूवी में जाते हुए नजर आए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद महुआ के क्षेत्र अधिकारी ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Bihar chunav Tej Pratap Yadav

Tej Pratap Yadav पर दर्ज की गई एफआईआर

⦁ जांच के बाद पुलिस ने पुष्टि की है कि जिस वाहन पर पुलिस का लोगो और बत्ती लगी थी, वह सरकारी नहीं बल्कि निजी गाड़ी थी। इस आधार पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

⦁ नियम के मुताबिक, चुनाव प्रचार या नामांकन में किसी भी उम्मीदवार को सरकारी वाहनों, सुविधाओं, लाल-नीली बत्ती वगैरह के इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होती है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: AAP का बिहार में दिल्ली-पंजाब वाला दम, 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में किन चेहरों पर फोकस

Bihar Chunav के दौरान सियासी ड्रामा हाई

बता दें कि बिहार में अभी जोर-शोर से चुनाव प्रचार चल रहा है। राजनीतिक बयानबाजियों के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप और टिकटों को लेकर ड्रामेबाजी का माहौल दिख रहा है। बता दें कि 16 अक्टूबर को तेज प्रताप यादव अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने महुआ पहुंचे थे। उनके काफिले में एक एसयूवी शामिल थी। इस वाहन पर पुलिस का प्रतीक चिन्ह और नीली-लाल बत्ती लगी हुई थी। यह वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने इसे गंभीरता से लिया और जांच के आदेश दिए।

पुलिस ने गाड़ी मालिक पर दर्ज किया केस

डीएसपी-1 राज कुमार शाह ने बताया कि चुनाव रैली में इस्तेमाल की गई गाड़ी सिद्धनाथ सिंह के बेटे प्रमोद कुमार यादव के नाम पर पंजीकृत निजी वाहन है। निजी गाड़ी पर पुलिस लोगो और बत्ती लगाना संज्ञेय अपराध है। पुलिस ने गाड़ी मालिक और ड्राइवर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election LIVE: दूसरे फेज के नामांकन का आज आखिरी दिन, AAP ने 12 उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+