Bihar Election LIVE: दूसरे फेज के नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया नामांकन
Bihar Election Nomination 2025 LIVE Update: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए आज (20 अक्टूबर) नामांकन का आखिरी दिन है। दिवाली के दिन सभी बचे हुए 34 उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पहले फेज के चुनाव, जो 6 नवंबर को होने हैं, उसमें अब केवल दो हफ्ते बचे हैं। विपक्षी INDIA ब्लॉक में सीट शेयरिंग को लेकर असमंजस जारी है। RJD, कांग्रेस और लेफ्ट के नेता अभी भी कम से कम 12 विवादित सीटों पर एक से अधिक नामांकन को सुलझाने के लिए बातचीत कर रहे हैं। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर को है।

बिहार चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए वनइंडिया हिंदी के इस लाइव कवरेज के साथ।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिवाली की शुभकामनाएं दी
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह दीपों का त्योहार सभी के हर और मन में प्रकाश लाए। सनातन का गौरव बढ़े और सनातन विरोधियों को सद्बुद्धि आए कि वे लोग राजनीति से हटकर हमारी सनातन संस्कृति का सम्मान करें।" pic.twitter.com/ExaH6jlmGI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2025
CM धामी ने बीजेपी जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास से भाजपा के सभी जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आग्रह किया।… pic.twitter.com/I3I5iSbhuK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2025
मुकेश सहनी का उम्मीदवार, BJP प्रत्याशी सम्राट चौधरी का कर दिया समर्थन
तारापुर के विकास के लिए महागठबंधन के उम्मीदवार साथ आएं।
महागठबंधन से VIP पार्टी के उम्मीदवार श्री सकलदेव बिंद जी और अन्य वरिष्ठ नेतागण को विशाल जनसभा में भाजपा की सदस्यता दिलाई। सभी ने एक स्वर और एक मत से #PhirEkBarNDASarkar लाने का संकल्प लिया।
तारापुर और बिहार ने मन बना लिया… pic.twitter.com/Qib4YucoYb
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) October 20, 2025
काराकाट से ज्योति सिंह ने भरा नामांकन, किया 30 किलोमीटर लंबा रोड शो
बेतिया सीट से जागरूक जनता पार्टी के छठु शर्मा ने दाखिल किया नामांकन
किशनगंज सीट से AIMIM प्रत्याशी एडवोकेट शम्स आगाज ने भरा नामांकन
कुटुंबा सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने किया नामांकन
30 अक्टूबर की रैलियों में मोदी करेंगे जनसमूह को संबोधित: मुजफ्फरपुर-छपरा में चुनावी सभाएं
RJD की नई सूची जारी: 143 उम्मीदवार, 24 महिलाएं और 9 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल
बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए राष्ट्रीय जनता दल द्वारा चयनित प्रत्याशियों की सूची।
सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं विजय की अग्रिम शुभकामनाएं। #Bihar #RJD pic.twitter.com/QI7ckgoIQ6
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) October 20, 2025












Click it and Unblock the Notifications