Bihar Chunav: भाई तेजस्वी को बख्शने के मूड में नहीं Tej Pratap Yadav, ताबड़तोड़ हमले के पीछे क्या है रणनीति?
Bihar Chunav Tej Pratap Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव में अब दो महीने का भी वक्त नहीं बचा है। लालू यादव परिवार के लिए यह चुनाव काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी अलग पार्टी बना ली है। इसके साथ ही वह अपने छोटे भाई तेजस्वी को किसी भी सूरत में बख्शने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। तेजस्वी पर वह लगातार हमलावर हैं और आरजेडी के विधायकों पर भी ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। चुनावी सरगर्मी के बीच तेज प्रताप महुआ पहुंचे और वहां उन्होंने RJD विधायक मुकेश रोशन को 'निकम्मा' बताया।
महुआ से ही तेज प्रताप ने अपना पहला चुनाव लड़ा था। महुआ पहुंचने पर उन्होंने विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक फंड का गलत यूज हुआ है। तेज प्रताप की महुआ से चुनाव लड़ने की अटकलों से इस सीट पर आरजेडी (RJD) की मुश्किलें बढ़ाने के लिए काफी है।

Tej Pratap Yadav पहुचाएंगे अपने परिवार को नुकसान?
तेजप्रताप यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि वह चुनाव में उतरेंगे और उनकी पार्टी कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले राघोपुर का भी दौरा किया था और इस दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों में राहत सामग्री बांटते नजर आए थे। उस वक्त भी उन्होंने कहा था कि आपका विधायक कुछ करने के लिए नहीं आया है, हम यहां मदद करने आए हैं। तेजस्वी के रील बनाने पर भी वह निशाना साध चुके हैं। बेटों के बीच की यह तकरार लालू यादव और आरजेडी की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। तेज प्रताप यादव अगर आरजेडी की मजबूत मानी जाने वाली सीटों पर उम्मीदवार उतारते हैं, तो वह महागठबंधन के ही वोट में सेंध लगाएंगे।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: ब्राह्मण वोटर्स का BJP से हो रहा है मोहभंग! इस दल की तरफ बढ़ रहा है झुकाव, सर्वे में खुलासा
⦁ तेजप्रताप यादव के उम्मीदवार आरजेडी और महागठबंधन के ही वोट में सेंध लगा सकते हैं। उनके लिए ज्यादा सीटें निकालने की उम्मीद नहीं की जा रही है। इसके बावजूद इसकी ज्यादा संभावना है कि वह अपने परिवार को ही चोट दे सकते हैं।
⦁ बिहार की राजनीति में यह चुनाव काफी दिलचस्प रहने वाला है। लालू परिवार के अंदर के इस टकराव का फायदा सिर्फ एनडीए ही उठाने की कोशिश नहीं करेगी। प्रशांत किशोर भी इस बार मैदान में हैं और उन्हें भी इसका लाभ मिल सकता है।
Bihar Chunav में तेजप्रताप यादव की भूमिका पर रहेगी नजर
तेजप्रताप यादव ने अपनी पार्टी लॉन्च कर दी है और यह भी ऐलान कर दिया है कि वह जमकर मेहनत करेंगे और आरजेडी हो या एनडीए दोनों के ही खिलाफ मोर्चा खोले रहेंगे। तेजप्रताप के पास अपना न तो कोई जनाधार है और न ही संगठन। यह चुनाव उनके लिए आत्मपरीक्षण का मौका साबित होने वाला है। इस चुनाव में अगर वह मजबूत प्रदर्शन में कामयाब रहे, तो उनका राजनीतिक भविष्य आगे तय हो सकेगा। हालांकि, उनका बेहतर प्रदर्शन खुद पिता लालू यादव और भाई तेजस्वी यादव की मुश्किलें जरूर बढ़ा सकता है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: बिहार में तेलंगाना मॉडल, कांग्रेस ने की 10 गारंटी, डेटा आधारित अभियान की शुरुआत, समझिए गणित












Click it and Unblock the Notifications