Bihar Chunav Survey: इस नए सर्वे से होगी सारी पार्टियों को टेंशन, एक्सिस माई इंडिया के CMD ने गिनाए ये कारण
Bihar Chunav Survey: बिहार चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान जल्द ही होने वाला है। इससे पहले सभी दल चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। राज्य में अलग-अलग सर्वे एजेंसियां भी ओपिनियन पोल और सर्वे कर जनता का मिजाज भांपने की कोशिश कर रही है। एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में बीजेपी और एनडीए को बढ़त मिलते दिख रही है। एनडीए और आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन वाली महागठबंधन के घटक दल के अलावा जनसुराज भी इस बार मैदान में है। इसके बावजूद पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के चेहरे पर लोगों का भरोसा बना है।
एक्सिस माई इंडिया ने अपने हालिया सर्वे के मुताबिक माना है कि बिहार में कांटे की टक्कर है। कंपनी के सीएमडी प्रदीप गुप्ता ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए के समर्थकों में आज भी अपनी सरकार के लिए विश्वास बना हुआ है। उन्होंने माना कि प्रदेश में जातियों के आधार पर आज भी वोट दिए जाएंगे।

Bihar Chunav Survey में पीएम मोदी अहम चेहरा
प्रदीप गुप्ता ने कहा कि भाजपा-एनडीए समर्थक चाहते हैं कि वे कम से कम एक बार सत्ता में आएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा आज भी लोगों के लिए भरोसेमंद विकल्प बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में बिना मुख्यमंत्री पद के चेहरे के भी जीत हासिल की थी। बिहार के चुनाव में इस बार भी कई कारक रहने वाले हैं। इसमें खास तौर पर जातियों और पार्टियों के आधार पर वोट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह नहीं कह सकते हैं कि किसकी सरकार बनेगी। बिहार में मतदाताओं के बीच अभी साफ मन नहीं बना है कि वो किस पार्टी को वोट देंगे।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: छठ पर बिहार वासियों को PM मोदी देने जा रहे हैं बड़ा तोहफा! 'मन की बात’ में किया ऐलान
Bihar Chunav में जातियां और महिलाएं रहेंगी फैक्टर
बिहार चुनाव सर्वे के रुझानों पर एक्सिस माई इंडिया के सीएमडी ने कहा कि जाति और महिला कारक इस चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। प्रदीप गुप्ता ने कहा, 'यहां जाति का बहुत महत्व है.। बिहार के सभी छह क्षेत्रों में मुस्लिम-यादव आबादी लगभग 27 प्रतिशत है। यह वोट बैंक आरजेडी के पक्ष में एकजुट हुआ है।' उन्होंने कहा कि जातियां इस बार भी चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगी और महिला फैक्टर प्रभावी रहने वाला है। महिलाएं भी जाति का हिस्सा हैं, लेकिन उनकी निर्णायक भागीदारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: क्या प्रशांत किशोर पर बड़ा दांव खेलने जा रही है भाजपा? क्या है अंदर की कहानी












Click it and Unblock the Notifications