Bihar Chunav Kissa CM Ka: नीतीश कुमार के रोल मॉडल थे ये कांग्रेस नेता, स्कूल से भागकर गए थे भाषण सुनने

Bihar Chunav Kissa CM Ka: बिहार विधानसभा चुनाव में अब एक महीने का ही वक्त बचा है। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते कभी भी चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर सकता है। इस बीच पटना से लेकर दिल्ली तक सीट शेयरिंग के मुद्दे पर दिग्गज नेताओं की बैठकों का दौर चल रहा है। बिहार की राजनीति हमेशा से काफी दिलचस्प रही है और यहां के मुख्यमंत्रियों का राजनीतिक कद और व्यक्तित्व पर भी खूब किताबें लिखी गई हैं। नीतीश कुमार का राजनीतिक जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है और उनकी जिंदगी की कहानी भी काफी रोचक है।

नीतीश कुमार की सक्रिय राजनीति में एंट्री आपातकाल के दौरान हुई थी। फिर वह बिहार ही नहीं देश के सबसे चर्चित मुख्यमंत्रियों में शुमार हुए। सीएम बनने से पहले उन्होंने केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। कांग्रेस के विरोध से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले नीतीश कुमार अपने शुरुआती जीवन में दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के फैन हुआ करते थे।

bihar chunav nitish kumar

Nitish Kumar के पिता का था कांग्रेस से नाता

नीतीश कुमार के पिता बख्तियारपुर में बैद्य का काम करते थे और वह क्षेत्र के कांग्रेस नेता भी थे। उनके पिता को कांग्रेस के दिग्गज नेता अनुग्रह नारायण सिंह के बेहद करीबी भी थे। नीतीश कुमार ने खुद अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब भी अनुग्रह नारायण सिंह हमारे गांव आते थे, तो मैं स्कूल छोड़कर उनके भाषण सुनने के लिए भाग जाता था। नीतीश ने बताया था, 'मेरे पिता के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ अच्छे संबंध थे। खुद मेरे पिता भी कांग्रेसी थे। हमारे परिवार और आसपास के लोग कांग्रेस की विचारधारा का पालन करते थे।'

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: NDA को बढ़त, जन सुराज पार्टी की चुनौती, क्या महागबंधन भेद पाएगा किला, समझिए सियासी गणित

आपातकाल के दौरान उतरे सक्रिय राजनीति में

बाद में आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी के विरोध में नीतीश उतरे और फिर समाजवादी विचारधारा की ओर मुड़ गए। आरजेडी से अलग होकर उन्होंने समता पार्टी और फिर जेडीयू बनाई। नीतीश कुमार की राजनीति की यह खासियत रही है कि अपने पूरे करियर में उन्होंने कई बार पलटी मारी, लेकिन फिर भी सबके लिए स्वीकार्य बने रहे। आरजेडी के विरोध में उन्होंने अपनी पार्टी बनाई लेकिन, फिर बीजेपी से अलग होकर उन्होंने आरजेडी के सहयोग से सरकार भी चलाई।

अनुग्रह नारायण सिंह ने नीतीश के जीवन पर डाला प्रभाव

अनुग्रह नारायण सिंह बिहार के एक स्वतंत्रता सेनानी, गांधीवादी नेता और आधुनिक बिहार के निर्माताओं में से एक थे। बिहार के औद्योगिकीकरण और आधुनिक निर्माण की नींव डालने का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है। नीतीश कुमार खुद स्वीकार करते हैं कि उनके शुरुआती जीवन में जिन नेताओं ने राजनीति की तरफ उन्हें प्रेरित किया उनमें अनुग्रह नारायण सिंह प्रमुख थे। नीतीश ने अपने कई इंटरव्यू में स्वीकार किया है कि आधुनिक बिहार बनाने का उनके सपने की शुरुआत बिहार विभूति के आदर्शों से ही हुई थी।

यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: नीतीश कुमार का मिशन BJP से आगे निकलना है! रिपोर्ट कार्ड से तय होगी उम्मीदवारों की किस्मत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+