Bihar Election 2025: नीतीश कुमार का मिशन BJP से आगे निकलना है! रिपोर्ट कार्ड से तय होगी उम्मीदवारों की किस्मत
Bihar Election 2025 (JDU Meeting): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी में अब जेडीयू (JDU) ने भी मोर्चा संभाल लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया है-"इस बार भाजपा से आगे निकलना है"। 1 अणे मार्ग पर हुई करीब तीन घंटे लंबी अहम बैठक में नीतीश ने संकेत दे दिए कि करीब 20% विधायकों के टिकट काटे जाएंगे और टिकट उन्हीं को मिलेगा जिनका रिपोर्ट कार्ड कार्यकर्ताओं की नजर में पासिंग मार्क्स हासिल करेगा।
नीतीश का बड़ा संदेश - "सबसे बड़ी पार्टी बननी है"
JDU की इस बैठक में जिलाध्यक्षों से लेकर पंचायत अध्यक्षों तक करीब 400 से ज्यादा नेता मौजूद थे। मीटिंग का एजेंडा था-2025 विधानसभा चुनाव की रणनीति और टिकट बंटवारा। नीतीश कुमार ने साफ कहा कि अब वक्त है पार्टी को नई दिशा देने का। 2020 के चुनाव में जहां JDU महज 43 सीटों पर सिमट गई थी, वहीं भाजपा और आरजेडी उससे आगे रहे थे। लेकिन इस बार नीतीश ने दावा किया-"2025 में JDU सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।"

🔵 JDU के 20% विधायकों का टिकट काटना तय
नीतीश कुमार ने मीटिंग में संकेत दिया कि हर पांच में से एक विधायक का टिकट कटेगा। पुराने चेहरों को हटाकर उन कार्यकर्ताओं को मौका मिलेगा जिन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए काम किया है। सूत्र बताते हैं कि नीतीश के पास अब तक 500 से ज्यादा दावेदारों के बायोडाटा पहुंच चुके हैं। सीएम ने कहा, "इस बार टिकट वही पाएगा जो जनता और कार्यकर्ताओं की कसौटी पर खरा उतरेगा, न कि केवल पद के दम पर।"
🔵नालंदा पर नीतीश का खास फोकस
नीतीश कुमार का गृह जिला नालंदा हमेशा से JDU का गढ़ रहा है, और इस बार भी उनका फोकस यहीं दिखा। जिले की सात विधानसभा सीटों में से पांच पर फिलहाल JDU का कब्जा है। बैठक में नालंदा से आए हर ब्लॉक अध्यक्ष और पंचायत प्रमुख से नीतीश ने अलग-अलग कमरे में वन-टू-वन चर्चा की। खासतौर पर इस्लामपुर और हिलसा सीटों पर उन्होंने ज्यादा समय दिया-जहां 2020 में पार्टी को बेहद कम अंतर से हार-जीत का सामना करना पड़ा था।
🟣 JDU की मीटिंग की बड़ी बातें
1️⃣ कार्यकर्ताओं की राय से तय होगा टिकट
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि इस बार टिकट वितरण में पार्टी कार्यकर्ताओं की राय को सबसे ऊपर रखा जाएगा। उन्होंने कहा, "सीएम हर जिले के नेताओं से बात कर रहे हैं ताकि सही उम्मीदवार का चयन हो।"
2️⃣ कोर टीम ने लिया विस्तृत फीडबैक
फीडबैक सेशन के दौरान JDU की कोर टीम भी मौजूद रही। जिलाध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं से लिखित व मौखिक सुझाव लिए गए। श्रवण कुमार के मुताबिक, 400 से ज्यादा रिपोर्ट कार्ड अब समीक्षा में हैं।
3️⃣ 20% नए चेहरे मैदान में
नीतीश ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि इस बार 20% टिकट नए चेहरों को दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, "2020 के चेहरों को बदला जाएगा, अब नए जोश के साथ चुनाव लड़ा जाएगा।"
4️⃣ युवाओं और महिलाओं पर बड़ा दांव
JDU इस बार महिला और युवा वोट बैंक पर फोकस कर रही है। नीतीश ने इशारा किया कि 50% टिकट युवाओं और महिलाओं को दिए जाएंगे। पार्टी चाहती है कि ग्राउंड लेवल के कार्यकर्ताओं को मौका मिले ताकि संगठन मजबूत हो।
5️⃣ बागियों पर गिरेगी गाज
नीतीश ने साफ कहा कि जो विधायक या नेता पार्टी से गद्दारी करेंगे, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। फरवरी 2024 के फ्लोर टेस्ट में अनुपस्थित रहने वाले विधायकों पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है।
सीएम का कहना था-"जो हमारे साथ नहीं हैं, उन्हें भविष्य में टिकट की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।"
6️⃣ मोबाइल जब्त कर हुई मीटिंग, पूरी गोपनीयता
बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए थे ताकि कोई जानकारी बाहर न जा सके। अंदर प्रवेश से पहले सभी का फोन ऑफ कराकर रखा गया। यह कदम मीटिंग की गोपनीयता बनाए रखने के लिए उठाया गया।
🔵 कार्यकर्ताओं की खुली मांग - "विधायकों का टिकट काटो"
मीटिंग में कई जिलों के नेताओं ने मौजूदा विधायकों पर नाराजगी जताई। हरनौत और हिलसा विधानसभा से आए नेताओं ने सीएम के सामने साफ कहा कि उनके विधायक "काम नहीं करते" और "कार्यकर्ताओं की नहीं सुनते।" हरनौत के जिला उपाध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा-"अगर मौजूदा विधायक फिर उतरे, तो सीट हाथ से जाएगी।" इस दौरान कई नेताओं ने नीतीश के बेटे निशांत कुमार को टिकट देने की भी मांग की। नालंदा के नेताओं ने निशांत के समर्थन में नारे लगाए-"निशांत लाओ, JDU बचाओ!"
🔵 टिकट को लेकर सीएम हाउस में कॉल से मचा हलचल
मीटिंग से पहले सीएम हाउस से सभी जिलाध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों और पंचायत अध्यक्षों को पर्सनल कॉल किया गया था। कॉल में उनसे कहा गया कि वे टिकट की दावेदारी पेश करें और ग्राउंड रिपोर्ट साझा करें। इससे पहले ही कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई थी कि पार्टी अब बड़ी सर्जरी करने जा रही है।
🟢 मिशन 2025: नीतीश का लक्ष्य भाजपा से आगे निकलना
नीतीश कुमार ने अपने नेताओं से साफ कहा-"2020 में हम तीसरे नंबर पर थे, लेकिन 2025 में JDU नंबर वन बनेगा।" पार्टी का लक्ष्य इस बार भाजपा से आगे निकलने का है। इसके लिए नीतीश रणनीति में पूरी तरह बदलाव चाहते हैं-पुराने चेहरों की जगह नई ऊर्जा और युवा नेतृत्व को तरजीह देकर "सोशल इंजीनियरिंग" को फिर से धार देने की तैयारी है।
JDU अब पूरी तरह चुनावी मोड में है। नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि इस बार टिकट किसी की सिफारिश से नहीं, बल्कि रिपोर्ट कार्ड और परफॉर्मेंस के आधार पर मिलेगा। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह कदम नीतीश के "अंतिम मिशन" जैसा है-जहां वे एक बार फिर JDU को बिहार की सियासत में नंबर वन पोजिशन पर लाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications