Bihar Chunav: चुनाव से पहले पूरी तरह से दरका महागठबंधन, 6 सीटों पर JMM का अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान
Bihar Chunav: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए संग्राम जारी है, लेकिन इस बीच महागठबंधन में भी दरार पड़ चुकी है। 10 सीटों पर घटक दल आमने-सामने ही है। इधर गठबंधन की एक ओर पार्टी ने अलग होने का ऐलान कर दिया है। झारखंड की प्रमुख पार्टी झामुमो ने ऐलान कर दिया है कि वह 6 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले अपने दम पर उतरेगी।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के इस फैसले से राजद और महागठबंधन को बड़ा झटका लग सकता है। इन 6 सीटों पर आदिवासी वोटों की अच्छी संख्या है और अगर यहां वोट बंटते हैं, तो इसका सीधा फायदा एनडीए को मिल सकता है। इस वजह से महागठबंधन के उम्मीदवारों के वोट कटने की पूरी आशंका है।

Bihar Chunav में पूरी तरह से टूट गया महागठबंधन
⦁ बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों में, 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होना है। मतगणना 14 नवंबर को होगी। झामुमो के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि कुछ दिन पहले पटना में लंबी चर्चा हुई थी। हमने इंडिया गठबंधन में चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: चिराग पासवान को बड़ा झटका, NDA की इस 'ग्लैमरस' प्रत्याशी का नामांकन रद्द, RJD की बल्ले-बल्ले
⦁ हालांकि, अब तक महागठबंधन में औपचारिक तौर पर सीटों का ऐलान नहीं हुआ है। अब झामुमो ने ऐलान कर दिया है कि 6 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। चकाई, धमदाहा, कटोरिया, पिरपैंती, मनीहारी, जमुई पर जेएमएम अपने उम्मीदवार का ऐलान एक-दो दिनों में कर सकती है।
Mahagathbandhan में सीट शेयरिंग पर जमकर बवाल
महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-आरजेडी और वीआईपी के बीच जमकर तकरार चल रही है। जेएमएम ने भी सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनने के बाद अब अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि पटना में कई राउंड बैठक होने के बाद भी सीटों पर समझौता नहीं हो सका। अब महागठबंधन के घटक दलों के उम्मीदवारों के आमने-सामने होने का असर चुनाव नतीजों के बाद ही पता चलेगा। हालांकि, अब तक जमीन स्तर पर एनडीए में जैसी एकजुटता दिख रही है, वह इंडिया अलायंस से पूरी तरह से गायब हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: कांग्रेस और आरजेडी के बीच थम नहीं रहा घमासान, अब राजेश राम के खिलाफ तेजस्वी उतारेंगे कैंडिडेट?












Click it and Unblock the Notifications