Bihar Chunav: चुनाव से पहले NDA को झटका, चिराग की 'स्टार' प्रत्याशी सीमा सिंह का पर्चा रद्द

Seema Singh Nomination Rejected: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले, NDA गठबंधन को भी एक बड़ा झटका लगा है। मढ़ौरा विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रत्याशी, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सीमा सिंह का नामांकन पत्र शनिवार को रद्द कर दिया गया।

चिराग पासवान की पार्टी के टिकट पर राजनीति में कदम रखने वाली सीमा सिंह के नामांकन पत्र की जाँच (स्क्रूटनी) के दौरान निर्वाचन अधिकारी को कुछ तकनीकी खामियां (Technical Flaws) मिलीं, जिसके चलते उनका पर्चा अमान्य घोषित कर दिया गया। एक हाई-प्रोफाइल और 'ग्लैमरस' प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने से मढ़ौरा सीट पर NDA की चुनावी रणनीति और स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।

Seema Singh Nomination Rejected

ये भी पढे़ं: Bihar Chunav: नामांकन से ठीक पहले जन सुराज प्रत्याशी 'लापता', पार्टी को किडनैपिंग' का शक

मढ़ौरा में बदला चुनावी समीकरण

सीमा सिंह का पर्चा खारिज होने से मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र का चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल गया है। इस सीट पर अब एनडीए का कोई आधिकारिक उम्मीदवार नहीं है, जिससे गठबंधन को बड़ा नुकसान हुआ है। अब यहाँ सीधा मुकाबला आरजेडी और जनसुराज पार्टी के बीच देखने को मिलेगा। आरजेडी के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार राय हैं, जो निवर्तमान विधायक हैं और बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। इस घटना ने मढ़ौरा सीट पर आरजेडी को मजबूत स्थिति में ला दिया है।

ये भी पढे़ं: Bihar Election 2025: बक्सर से ब्रह्मपुर तक बाहुबली से लेकर IPS तक, इन चर्चित चेहरों ने दाखिल किया पर्चा

कौन हैं सीमा सिंह - 'डांसिंग क्वीन' का सफर

सीमा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहद लोकप्रिय आइटम सॉन्ग डांसर और अभिनेत्री हैं, जिन्हें उनके ग्लैमर और बेहतरीन डांस मूव्स के कारण 'डांसिंग क्वीन' के नाम से जाना जाता है। उनकी सबसे बड़ी पहचान सुपरस्टार निरहुआ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'निरहुआ रिक्शेवाला' के गाने 'मिसिर जी तू तो बाड़ बड़ा ठंडा' से बनी। मूल रूप से प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली सीमा सिंह ने हाल ही में लोजपा (रामविलास) ज्वाइन की थी और पार्टी की प्रदेश महासचिव भी नियुक्त हुई थीं।

सीमा सिंह की शादी नवादा जिले के रहने वाले बड़े ठेकेदार सौरव सिंह से हुई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि उनकी एंट्री के पीछे राज्य के एक बड़े नेता की महत्वपूर्ण भूमिका थी, लेकिन नामांकन रद्द होने से उनकी राजनीतिक शुरुआत पर विराम लग गया है।

ये भी पढे़ं: Bihar chunav: महागठबंधन में भूचाल, 10 सीटों पर RJD-कांग्रेस-VIP ने एक दूसरे के खिलाफ उतारा उम्मीदवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+