Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'दिल के राजा, कान के कच्चे', Jyoti Singh ने शेयर की पवन संग रोमांटिक तस्वीर, बोले लोग- हम पागल हो जाएंगे

Jyoti Singh: बिहार विधानसभा चुनाव की वजह से राज्य में सियासी पारा चरम पर हैं। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को यहां मतदान होगा तो वहीं इस बार के चुनावी रण में पॉवर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी रोहतास जिले की काराकाट विधानसभा सीट (संख्या 213) निर्दलीय चुनावी अखाड़े में उतरी हैं। वो काराकाट के लोगों से मिल रही हैं और उनका दुख-सुख बांट रही हैं।

पवन सिंह का कहना है कि ज्योति सिंह विधायिका बनना चाहती हैं और इसी वजह से वो उनके साथ आने का ड्रामा कर रही हैं तो वहीं ज्योति सिंह की ओर से बार-बार यही कहा जा रहा है कि वो बस पत्नी के तौर पर पवन सिंह से सम्मान की दरकार रखती हैं और उन्हें उनसे कुछ नहीं चाहिए।

Jyoti Singh

इसी सिलसिले में उन्होंने आज फेसबुक पर अपनी और पवन सिंह की एक रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी है, जो कि इस वक्त वायरल हो रही है।

'घर बसे उनका बच्चा हो एक फैमिली हो' (Jyoti Singh)

उन्होंने लिखा है कि 'पवन सिंह जी के पास कुछ रहने वाले और कुछ लोग घर के भी, कभी नहीं चाहते कि उनका घर बसे, उनका बच्चा हो ,एक फैमिली हो 😭😭 मुझे बस पवन जी के साथ मात्र 20 दिन मिल जाएं बाकी में इनके दिल में खुद के लिए पूरा जीवन भर के लिए जगह बना लूं 🥹🥹 लेकिन इनके साथ वाले इनको अकेले नहीं छोड़ते हमेशा चिपके रहते है।'

'दिल के राजा,कान के कच्चे' (Jyoti Singh)

'ये इंसान दिल के राजा है 😔 कान के कच्चे हैं, आज मेरी बात सुनते तो हम साथ होते, हमारे बच्चे भी होते बोलते है कि जब में काम कर के आता हुं तो मुझे लगता है मेरी मां दरवाजा खोलती है, में भी चाहता हुं मेरी बीवी-बेटी दरवाजा खोले 🥹🥹 यही आप चाहते तो आपके दो बच्चे होते अब तक 😭😭😭😭।'

'पवन सिंह के साथ रहने वाले नहीं चाहते कि उनक घर बसे'

ज्योति सिंह की ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 'यह बात 100% सही है पवन सिंह के साथ रहने वाले ही उनका घर बसाने नहीं दे रहे हैं, हर एक पत्नी का फर्ज होता है कि वह अपने पति के साथ समय बिताए लेकिन ये लोग खुद नहीं चाहते कि पवन सिंह और ज्योति सिंह एक साथ रहे ताकि उनका खर्चा पानी जो चल रहा है वह सब बंद हो जाएगा उनके वजह से।'

'बुढ़ापे में अपने बीवी बच्चे ही काम आएंगे'

तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'ये पवन जी को सोचना चाहिए अपने लाईफ के बारे में कि बुढापे में क्या होगा? आज जो साथ है कल वही साथ छोड़ देंगे , लास्ट मे अपने बीवी-बच्चे ही काम आएंगे, बुरा काम का बुरा नतीजा, ना विश्वास हो तो देखो जिसने-जिसने किया है यारों उसका-उसका घर देखो बस यही कहूंगा पवन जी एक बार अकेले में बैठकर हमारी बातों का अर्थ निकालिएगा हमने भी बलिया शादी की है , बहुत अच्छे से हैं हम, बलिया जैसी लड़की कहीं नहीं मिलेगी धन्यवाद।'

'ई दुनू जाना मिल के हमनी के पागल क दीही' (Jyoti Singh)

तो वहीं एक यूजर ने लिखा - 'ई दुनू जाना मिल के हमनी के पागल क दीही'। कुल मिलाकर ज्योति सिंह और पवन सिंह का रिश्ता इस वक्त सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक पर हॉट टॉपिक बना हुआ है, लोग जमकर इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मालूम हो कि पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति जहां लगातार पवन सिंह पर हमला बोले जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर पवन सिंह फिलहाल चुप हैं और कोई रिएक्शन नहीं दे रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि उनकी चुप्पी जल्द ही टूटेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+