Bihar Chunav: IRCTC घोटाले में अगर मिली इतने साल की सजा, तो Tejashwi Yadav के चुनाव लड़ने पर भी लग जाएगी रोक!
Bihar Chunav Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आईआरसीटीसी घोटाले में आरजेडी सु्प्रीमो लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत सभी 14 आरोपियों पर आरोप तय किए गए हैं। फिलहाल सजा का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन भ्रष्टाचार के कई मामलों में लालू परिवार घिरा हुआ है। आरजेडी सुप्रीमो चारा घोटाला में दोषी करार दिए गए हैं और जमानत पर बाहर हैं। अब तेजस्वी यादव के भी राजनीतिक करियर पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
आईआरसीटीसी घोटाले के अलावा तेजस्वी यादव लैंड फॉर जॉब मामले में भी आरोपी हैं। फिलहाल इस मामले की भी सुनवाई चल रही है। तेजस्वी यादव के चुनाव लड़ने पर शंका के बादल मंडरा रहे हैं और बहुत से लोगों के मन में सवाल है कि क्या वाकई पूर्व डिप्टी सीएम के राजनीतिक भविष्य पर ग्रहण लग सकता है? जानें हर सवाल के जवाब यहां।

Tejashwi Yadav के चुनाव लड़ने पर लगेगी रोक
⦁ फिलहाल आईआरसीटीसी घोटाले में तेजस्वी यादव को सजा नहीं सुनाई गई है। आरोप तय होने के बाद सजा सुनाए जाने में वक्त है और बिहार चुनाव अगले ही महीने है। 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे आ जाएंगे, तो इसकी संभावना कम है कि इस बार उन्हें चुनाव लड़ने से रोका जाएगा।
यह भी पढ़ें: IRCTC Hotel Scam: क्या है IRCTC घोटाला जिसमें लालू-राबड़ी, तेजस्वी को हो सकती है सजा, पूरी कहानी और टाइमलाइन
⦁ हालांकि, भारतीय कानून के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति को किसी भी तरह के आपराधिक मामले में 2 साल या उससे अधिक की सजा सुनाई जाती है, तो उसे चुनाव लड़ने या किसी भी संवैधानिक पद पर रहने का अधिकार नहीं होता है।
⦁ भारतीय चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को दो साल या उससे अधिक की सजा मिलती है, तो वह चुनाव लड़ने के अयोग्य हो जाता है।
⦁ जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 (Representation of the People Act, 1951) की धारा 8(3) के तहत यह प्रावधान स्पष्ट किया गया है। यह प्रतिबंध सजा पूरी होने के बाद भी छह साल तक लागू रहेगा।
⦁ मानहानि मामले में राहुल गांधी को गुजरात की अदालत ने दो साल की सजा दी थी, जिसके बाद उनकी सांसदी चली गई थी। हालांकि, ऊपरी अदालत ने फिर से उन्हें सांसद बहाल कर दिया था।
Bihar Chunav में इस केस का रहेगा असर
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जारी है और ऐसे वक्त में कोर्ट का फैसला लालू परिवार के लिए एक झटका जरूर है। बीजेपी पहले से ही लालू परिवार पर भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर हमलावर रहती है। प्रशांत किशोर भी भ्रष्टाचार और वंशवाद के मुद्दे पर आरजेडी और कांग्रेस दोनों पर तीखा हमला बोलते हैं। अब आईआरसीटीसी घोटाले में आरोप तय होने के बाद एनडीए और जनसुराज को बैठे-बिठाए एक और मुद्दा मिल गया है। कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा है कि हमारा संघर्ष जारी रहेगा। जब लड़ाई मुश्किल होती है, तो लड़ने में और भी मजा आता है।
यह भी पढ़ें: IRCTC Scam में कोर्ट ने Lalu Yadav से पूछे ये सारे सवाल, जानें RJD सुप्रीमो ने जवाब में क्या कहा












Click it and Unblock the Notifications