IRCTC Scam में कोर्ट ने Lalu Yadav से पूछे ये सारे सवाल, जानें RJD सुप्रीमो ने जवाब में क्या कहा
IRCTC Scam Lalu Yadav: आईआरसीटीसी होटल घोटाले में लालू यादव के पूरे कुनबे की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में आरजेडी सुप्रीमो, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव पर आरोप तय किए गए हैं। तीनों के खिलाफ पद का दुरुपयोग का केस दर्ज किया गया है। धारा 420 के तहत यह आरोप तय किए गए हैं। चुनाव से ठीक पहले इस मामले में आरोप तय होने की वजह से बीजेपी और एनडीए को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर महागठबंधन को घेरने का एक और मौका मिल गया है।
आरोप तय करने से पहले कोर्ट ने औपचारिक प्रक्रिया के तहत तीनों मुख्य आरोपी से कुछ सवाल किए थे। लालू यादव पर इस मामले में कोर्ट से धोखाधड़ी और पद के दुरुपयोग के आरोप तय किए गए हैं। आरजेडी सुप्रीमो पहले से ही चारा घोटाले में दोषी करार दिए जा चुके हैं। जानें कोर्ट ने तीनों मुख्य आरोपियों से कौन से सवाल पूछे।

IRCTC Scam: कोर्ट ने लालू यादव से पूछे ये तीन सवाल
- अदालत की प्रक्रिया शुरू होने पर जज ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव तीनों से ही पूछा कि क्या इस मामले में वे आरोप स्वीकार करते हैं?
- इसके जवाब में तीनों ने कहा कि इस मामले में हम दोषी नहीं हैं, आरोपों को अस्वीकार करते हैं।
- इसके बाद कोर्ट ने पूछा कि क्या इस मामले में लालू यादव खुद को दोषी स्वीकार करते हैं, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि हम खुद को दोषी स्वीकार नहीं करते हैं।
- इन दो सवालों के जवाब के बाद जज ने आगे की कार्रवाई की और तीनों मुख्य आरोपियों पर आरोप तय किए गए।
यह भी पढ़ें: IRCTC Hotel Scam: क्या है IRCTC घोटाला जिसमें लालू-राबड़ी, तेजस्वी को हो सकती है सजा, पूरी कहानी और टाइमलाइन
इस मामले में लालू, राबड़ी और तेजस्वी के अलावा कुल 14 आरोपी हैं। कोर्ट ने अपने फैसले में पाया कि कुछ संपत्तियों का बाजार मूल्य उनकी असल कीमत से बहुत कम करके आंकी गई थी। बाद में यही संपत्तियां राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के नाम पर ट्रांसफर की गई। अदालत ने यह भी कहा कि शेयर ट्रांसफर और जमीन के अधिग्रहण में गंभीर शक है, क्योंकि इसमें नियमित प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया गया है।
Lalu Yadav के लिए चुनाव से पहले मुश्किलें बढ़ीं
इस मामले में आरोप तय होने के बाद लालू यादव के पूरे परिवार की मुश्किलें बिहार चुनाव से पहले बढ़ गई हैं। हालांकि, अभी सजा तय नही की गई है। अगर तेजस्वी को 2 साल से अधिक की सजा मिलती है, तो वह चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार दिए जाएंगे। लालू यादव पहले ही चारा घोटाले में दोषी हैं और एनडीए ही नहीं प्रशांत किशोर भी उन पर भ्रष्टाचार और वंशवाद के आधार पर तीखा हमला बोलते रहे हैं।
अब इस मामले में आरोप तय होने के बाद बीजेपी को एक और मुद्दा मिल गया है। लालू परिवार इस केस के अलावा नौकरी के बदले जमीन मामले में भी आरोपी है। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में यह मुद्दा कितना प्रभावी होता है, यह नतीजों के बाद ही तय होगा।
यह भी पढ़ें: IRCTC और 'लैंड फॉर जॉब' केस में लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय












Click it and Unblock the Notifications