Bihar Chunav: चुनावी संग्राम में CM Yogi की हुंकार, बुर्के में वोटिंग विवाद पर विपक्ष को जमकर लताड़ा
Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुाव 2025 के लिए मंच तैयार है और संग्राम शुरू हो चुका है। शुक्रवार को पहले फेज के नामांकन का आखिरी दिन है और बीजेपी धुआंधार चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा अलग-अलग प्रदेशों के बीजेपी सीएम भी बिहार में चुनावी रैलियां करने वाले हैं। दानापुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी रैली में सीएम योगी ने वोट चोरी के विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए करारा हमला बोला है। उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस पर माफिया राज चलाने और फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाया।
सीएम योगी ने चुनावी सभा में कहा कि यह बिहार के चुनाव में यह विकास की बात नहीं कर रहे हैं। इनको विकास नहीं चाहिए, इनको बुर्का चाहिए। आप देखिए कुछ लोग अचानक ऐसे होंगे जो सिर्फ वोट देने के लिए आएंगे और फिर वापस लौट जाएंगे। इनको सिर्फ वोट डालने के लिए बुर्का पहनना है।

CM Yogi ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना
बिहार चुनाव में वोटिंग के दौरान बुर्के की जांच का मुद्दा छाया हुआ है। इसी विवाद पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा, 'आप देखिए कि कुछ लोग ऐसे हैं जो तीर्थ यात्रा करने विदेश जाते हैं, तो वहां अपना चेहरा दिखाते हैं। एयरपोर्ट पर, पासपोर्ट पर अपना चेहरा दिखाते हैं। यही लोग हैं जिन्हें चुनाव में वोटिंग के दौरान बुर्का पहनना है। फर्जी वोटिंग के लिए बुर्के के पीछे छिप रहे हैं।' सीएम योगी यहीं नहीं रुके और आगे उन्होंने कहा कि आज बिहार की पहचान फिर से बन रही है, लेकिन कुछ लोग हैं जो उसे धूमिल करने पर उतारू हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: NDA की जीत हुई तो कौन होगा मुख्यमंत्री? अमित शाह ने कर दिया ये बड़ा ऐलान
Bihar Chunav में सीएम योगी करेंगे कई रैलियां
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी जमकर प्रचार किया था। बीजेपी ने बिहार में कई क्षेत्र ऐसे तय किए हैं जहां सीधे सीएम योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार का फायदा हो सकता है। दानापुर के अलावा उनकी रैलियां अलग-अलग हिस्सों में कराई जा सकती हैं। इसमें समस्तीपुर, सीतामढ़ी और मिथिलांचल के क्षेत्र शामिल हैं।
इसके अलावा, रेखा गुप्ता और मोहन यादव की रैलियां भी कराए जाने की योजना है। सीएम योगी ने दानापुर रैली में प्रचंड बहुमत से एनडीए सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि बिहार की जनता दोबारा अब माफिया राज नहीं चलने देगी। जनता विकास के रास्ते पर चल चुकी है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: सीमा सिंह 'आइटम सॉन्ग क्वीन' कौन? चिराग पासवान ने सीधे इस हाई-प्रोफाइल सीट से उतारा












Click it and Unblock the Notifications