Bihar Chunav: आइटम डांसर सीमा सिंह कौन हैं? चिराग पासवान ने इस हाई-प्रोफाइल सीट से टिकट देकर चौंकाया

Seema Singh Chirag Paswan Candidate: बिहार विधानसभा चुनाव (2025) में इस बार कई अभिनेता, गायक और कलाकार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, और इसी कड़ी में एक और ग्लैमरस नाम जुड़ गया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने भोजपुरी इंडस्ट्री की 'डांसिंग क्वीन' सीमा सिंह को मढ़ौरा विधानसभा सीट से चुनावी अखाड़े में उतारा है।

प्रयागराज की मूल निवासी सीमा सिंह ने हाल ही में लोजपा (रामविलास) ज्वाइन की थी और उन्हें प्रदेश महासचिव जैसे अहम पद पर भी नियुक्त किया गया था। अपने अभिनय और आइटम सॉन्ग से दर्शकों का दिल जीतने वाली सीमा सिंह का यह राजनीतिक प्रवेश, उनके पति के मजबूत राजनीतिक कनेक्शन के चलते मढ़ौरा की सियासी जंग को और भी दिलचस्प और ग्लैमरस बना रहा है।

Seema Singh Chirag Paswan Candidate

कौन हैं सीमा सिंह- Who is Seema Singh?

सीमा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहद लोकप्रिय आइटम सॉन्ग डांसर और अभिनेत्री हैं, जिन्हें उनके ग्लैमर और बेहतरीन डांस मूव्स के कारण 'डांसिंग क्वीन' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने दर्जनों फिल्मों और गानों में अपने डांस का जलवा दिखाया है। उनकी सबसे बड़ी पहचान सुपरस्टार निरहुआ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'निरहुआ रिक्शेवाला' के गाने 'मिसिर जी तू तो बाड़ बड़ा ठंडा' से बनी, जो रातोंरात हिट हो गया था। सीमा सिंह मूल रूप से प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली हैं।

ये भी पढे़ं: Bihar Chunav Kissa CM Ka: बिहार के वो सीएम जो अचानक पहुंच जाते थे सरकारी दफ्तर, जब्त कर ली थी कर्मचारी की भैंस

प्रदेश महासचिव से प्रत्याशी तक का सफर

सीमा सिंह (Seema Singh Marhaura ticket) ने बीते दिनों ही लोजपा (रामविलास) ज्वाइन की थी और पार्टी में सक्रियता दिखाई थी। चिराग पासवान ने उन्हें पार्टी का प्रदेश महासचिव भी नियुक्त किया था। राजनीति में उनकी सक्रियता को देखते हुए ही उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका मिला है। अब वह अपने समर्थकों से प्रदेश की जनता की सेवा करने की बात कह रही हैं, और उनके फैंस को उम्मीद है कि वह ग्लैमर की तरह ही सियासत में भी कामयाब होंगी।

टिकट के पीछे राजनीतिक रणनीति

सीमा सिंह का यह टिकट उनके निजी और राजनीतिक संपर्कों के कारण भी चर्चा में है। उनकी शादी नवादा जिले के रहने वाले सौरव सिंह से हुई है, जिनकी पहचान एक बड़े ठेकेदार के रूप में है। सौरव सिंह पहले जेडीयू से जुड़े थे, लेकिन बाद में लोजपा (रामविलास) में शामिल हो गए। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि राज्य के एक बड़े नेता ने सीमा सिंह को मढ़ौरा सीट से टिकट दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस हाई-प्रोफाइल सीट पर अब सीमा सिंह की एंट्री से मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

ये भी पढे़ं: Bihar Election 2025: नीतीश कुमार का सुशासन मॉडल क्यों है फिर चर्चा में? बिहार मॉडल की 5 अहम बातें और चुनौतियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+