Bihar Chunav: महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर बवाल, कांग्रेस को 66 सीटें देने से मुकेश सहनी नाराज?
Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार रणनीति और सीट शेयरिंग पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है, लेकिन इसके बावजूद तकरार खत्म नहीं हो रही है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि मुकेश सहनी कांग्रेस को 66 सीटें दिए जाने से खुश नहीं हैं। हालांकि, विवाद की खबरों को दरकिनार करते हुए उन्होंने कहा कि विरोधी लोग हमारे बारे में ऐसी अफवाह फैला रहे हैं। कोई विवाद नहीं है और तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में हम चुनाव लड़ेंगे।
मुकेश सहनी ने सीट शेयरिंग के मुद्दे पर तनातनी की खबरें नकारते कुए कहा कि विवाद जैसी कोई बात नहीं है। सारी बातचीत सकारात्मक माहौल में हो रही है और गठबंधन के सभी साथी पूरी निष्ठा के साथ तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को 66 सीटें दिए जाने पर भी कहा कि अब तक ऐसा कुछ फाइनल नहीं हुआ है।

Bihar Chunav में सीट शेयरिंग बना बड़ा सिर दर्द
बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग का मुद्दा बड़ा सिर दर्द बनता दिख रहा है। एनडीए और महागठबंधन दोनों में ही सीट शेयरिंग को लेकर माथा-पच्ची चल रही है। एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय नहीं हुआ है। इस बीच प्रेशर पॉलिटिक्स के तहत नीतीश कुमार ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी शुरू कर दिया है। इधर महागठबंधन में आरजेडी कांग्रेस को 50 सीटों पर सीमित करना चाहती है, जबकि वोट अधिकार यात्रा की सफलता से पार्टी नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: वोट अधिकार यात्रा से महागठबंधन ने पलायन-रोजगार के मुद्दे को कर दिया ठंडा? समझें पूरा गणित
बताया जा रहा है कि महागठबंधन के दूसरे घटक दलों और खुद आरजेडी का भी मानना है कि पिछले चुनाव (2020 विधानसभा चुनाव) में बहुमत से पीछे रहने की एक वजह कांग्रेस का खराब स्ट्राइक रेट रहा था। यही वजह है कि इस बार आरजेडी चाहती है कि कांग्रेस अपने हिस्से की सीटें कम करे और इसे दूसरे दलों में बांटा जा सके।
Mukesh Sahni ने सीट बंटवारे पर विवाद की बातों को नकारा
मुकेश सहनी ने महागठबंधन में सीट बंटवारे के मुद्दे पर विवाद की खबरों को नकारते हुए कहा कि ऐसी बातों में कोई सच्चाई नहीं है। अब तक सीट बंटवारे को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है और न ही कांग्रेस को 66 सीटें दिए जाने में कोई सच्चाई है। उन्होंने कहा, ' बैठक में सीटों की संख्या पर चर्चा नहीं हुई। पता नहीं मीडिया में ऐसी खबरें कहां से आ रही हैं। 121 सीटों पर उम्मीदवारों की उपलब्धता और जीत की संभावना पर विचार किया गया। कांग्रेस को 66 सीट दिए जाने या सीट बंटवारे पर अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है।'
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: सीट बंटवारे की रस्साकशी में NDA और महागठबंधन, क्या PK और तेज प्रताप बिगाड़ेंगे खेल?












Click it and Unblock the Notifications