महुआ में तेजप्रताप को टक्कर देगा ओवैसी का नया चेहरा: कौन है 'बच्चा राय' जो RJD के गढ़ में उतरेगा?
Bihar Chunav: बिहार की राजनीति में महुआ विधानसभा सीट एक बार फिर सुर्खियों में है। चर्चित शिक्षा माफिया बच्चा राय (Bachcha Rai) ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का दामन थाम लिया है, और अब उन्हें महुआ से पार्टी का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है।
यह घटनाक्रम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के लिए नई राजनीतिक चुनौती बनकर सामने आया है, क्योंकि तेज प्रताप पहले ही अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) से इसी सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। बच्चा राय के विवादित अतीत और AIMIM के साथ उनके जुड़ाव ने महुआ की चुनावी लड़ाई को और ज्यादा रोचक और गरम बना दिया है।

Who is Bachcha Rai?- कौन है बच्चा राय?
बच्चा राय, जिसका असली नाम डॉ. अमित कुमार है, बिहार में एक विवादित शख्सियत रहा है। वह दो बार 12वीं में फेल होने के बावजूद 1999 में अपने पिता के कॉलेज का प्रिंसिपल बन बैठा। बच्चा राय पर अपने कॉलेज को 'टॉपर बनाने की फैक्ट्री' में तब्दील करने का आरोप है, जिसके लिए वह छात्रों से 25,000 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक वसूलता था। साल 2016 में उसका भंडा तब फूटा, जब उसने अपनी रिश्तेदार रूबी राय को इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप करा दिया। रूबी राय मीडिया के सामने अपने विषयों का नाम तक नहीं बता पाई, जिससे यह बड़ा शिक्षा घोटाला सामने आया। इस विवाद के बाद बच्चा राय को प्रिंसिपल के पद से हटा दिया गया, लेकिन 2008 में वह फिर से कुर्सी पर काबिज हो गया।
ये भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav: कौन है ये भोजपुरी हसीना, जिस पर फिदा लालू के लाल, भरी महफिल में खोला दिल का राज, Video वायरल
6 अक्टूबर को महुआ में ओवैसी करेंगे सभा
बच्चा राय के AIMIM में शामिल होने के बाद, असदुद्दीन ओवैसी 6 अक्टूबर के आसपास महुआ के गांधी मैदान और सुमेरगंज में जनसभाएं करने वाले हैं। बच्चा राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि ओवैसी महुआ विधानसभा के सभी समुदायों के, खासकर अल्पसंख्यक मुस्लिम भाई-बंधुओं के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा की तैयारी में AIMIM पार्टी की सभी प्रदेश कार्यकारिणी समिति और जिला कार्यकारिणी समिति जुट गई है। बच्चा राय का मानना है कि कल तक महुआ की अवाम के पास कोई विकल्प नहीं था, लेकिन अब AIMIM उन्हें एक नया विकल्प दे रही है। उनका यह कदम बिहार की चुनावी बिसात पर नए समीकरणों को जन्म दे सकता है।
RJD से AIMIM तक: बच्चा राय का बदलता राजनीतिक रंग
राजनीतिक रूप से, बच्चा राय का इतिहास भी दिलचस्प रहा है। वह पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से जुड़ा था और वैशाली जिले में पार्टी का एक बड़ा पदाधिकारी रह चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से उसकी काफी नजदीकियां बताई जाती हैं, और तेजस्वी यादव व तेज प्रताप यादव भी उसके कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं। 2019 में, उसने अपनी पत्नी को लोकसभा चुनाव लड़वाने की कोशिश की थी, हालांकि उसे कामयाबी नहीं मिली। अब, RJD से अलग होकर उसने असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM का दामन थाम लिया है, जो बिहार में अल्पसंख्यक वोटों पर पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: कब होगी तेज प्रताप यादव की RJD में वापसी? Tejashwi Yadav ने किया खुलासा












Click it and Unblock the Notifications