Bihar Chunav 2025: 'सम्राट-मनोज तो बड़े भाई, कहने दो नचनिया', PM के बारे में क्या बोल गए खेसारी?
Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव में इस वक्त 'नचनिया' शब्द काफी हाईलाईट है, दरअसल बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मशहूर एक्टर-सिंगर खेसारी लाल यादव को 'नचनिया' कहकर संबोधित किया था।, जिस पर बवाल मच गया है। गौरतलब है कि खेसारी इस बार राजद के टिकट पर छपरा से चुनाव लड़ रहे हैं। इस पर राजद के कई नेताओं और भोजपुरी कलाकारों ने आपत्ति जताई है तो वहीं अब इस बारे में खुलकर खेसारीलाल यादव ने प्रतिक्रिया दी है।
खेसारी लाल ने ANI से बात करते हुए कहा कि 'जिसने मेहनत नहीं की है, उसके लिए कोई भी शब्द मायने नहीं रखता लेकिन जो मेहनत करता है उसके लिए हर शब्द मायने रखता है। अगर कोई मुझे 'नचनिया' कहता है, तो ठीक है, सम्राट चौधरी भी मेरे बड़े भाई ही हैं। वह कभी मेरे दुश्मन नहीं रहे... मैं उनके विचारों और शब्दों का जवाब दे सकता हूं।'

'लेकिन वह मुझसे बड़े हैं और उन्हें बोलने का उतना ही अधिकार है लेकिन सिर्फ चुनाव जीतने के लिए किसी का अपमान करना सही नहीं है, और हमेशा अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि समाज में लोग आपका सम्मान करते हैं और आपकी बात सुनते हैं, इसलिए यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाना चाहिए कि आने वाली पीढ़ियां ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न करें।'
'मेरे लिए रिश्ते मायने रखते हैं' (Bihar Chunav 2025)
मनोत तिवारी ने भी आपकी आलोचना की है, इस सवाल के जवाब में खेसारी लाल ने कहा कि 'उनके लिए पार्टी मायने रखती है लेकिन मेरे लिए रिश्ते मायने रखते हैं, मैंने मनोज तिवारी और भाजपा दोनों के लिए प्रचार किया है और मैंने हमेशा अपने बड़े भाइयों का सम्मान किया है। चुनाव आज हैं और वे पांच साल बाद फिर आएंगे लेकिन मैं रिश्तों को लेकर इतना कंजूस नहीं हूं, आज, मैं इंडस्ट्री से बाहर कुछ करना चाहता हूं इसलिए शायद मैं उनका दुश्मन बन गया हूं।'
'कम से कम 50 लाख रोज़गार तो देंगे ही' (Bihar Chunav 2025)
छपरा से चुनावी दंगल में उतरे खेसारी लाल को पूरा भरोसा है कि जनता उन्हें पूरा आशीष देगी और महागठबंधन की जीत होगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 'अगर हम 2 करोड़ रोज़गार नहीं भी देंगे, तो कम से कम 50 लाख रोज़गार तो देंगे ही, कम से कम हमारे नेता रोज़गार देने की बात तो कर रहे हैं। एनडीए सरकार तो वादे भी नहीं करती, वो या तो जंगलराज की बात करती है या फिर हिंदू-मुस्लिम का जिक्र करती है। दूसरे शब्दों में बात करें तो वो सिर्फ़ उन मुद्दों पर बात करेंगे जिनका आपकी ज़िंदगी से कोई लेना-देना नहीं है।'
'PM मोदी हमें कारखाने क्यों नहीं देते' (Bihar Chunav 2025)
प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि 'मैं उनकी बहुत प्रशंसा करता हूं , वह कभी बुरे नहीं रहे लेकिन उनका विजन हमारे बिहार तक क्यों नहीं पहुंचा? मेरा सवाल यही है. वे 15 साल से केंद्र में और 20 साल से बिहार में सत्ता में हैं। फिर भी, बिहार के लोगों को रोजगार, बेहतर विश्वविद्यालय या बेहतर अस्पताल क्यों नहीं मिला? वे हमें केवल ट्रेनें क्यों देते हैं? वे हमें कारखाने क्यों नहीं देते? आपने गुजरात को इतना बेहतर बना दिया है।'
'बिहार को आधे गुजरात जितना अच्छा बना दें'
'मैं चाहता हूं कि आप बिहार को आधे गुजरात जितना अच्छा बना दें, प्रधानमंत्री मोदी इतने बड़े पद पर हैं और जब वे जंगलराज की बात करते हैं, तो मुझे खुशी के बजाय दुख होता है कि हमारा जंगलराज उतना बड़ा नहीं था जितना आपने इसे बना दिया, आज भी यहां के लोग कारखाने लगाने से डरते हैं क्योंकि वे अपने ही नेताओं से सुनते हैं कि जंगलराज है. आपकी सरकार 20 साल से सत्ता में है और तब भी जंगलराज है; फिर आपके पास क्या है बदल गया?'












Click it and Unblock the Notifications