Love Story: रघुनाथपुर सीट पर Osama का जलवा बरकरार, जानिए कौन हैं Shahab डॉक्टर बीवी?

Osama Shahab Love Story: आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत हुई है तो वहीं महागठबंधन को मुंह की खानी पड़ी है लेकिन राजद के टिकट पर ओसामा ने रघुनाथपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत लिया है। मालूम हो कि बिहार चुनाव में सपा चीफ अखिलेश यादव ने उनके लिए चुनाव प्रचार किया था।

आपको बता दें कि इस चुनाव में 'शहाबुद्दीन फैक्टर' चर्चा में था वजह उनके शाहबजादे ओसामा शहाब का चुनाव लड़ना ही था। पिता के नाम पर वोट मांगने वाले ओसामा 'साहेब' पूरे चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर छाए रहे और आज उन्होंने जीत का परचम लहरा दिया है।

Osama Shahab

आइए इसी बीच आपको बताते हैं सिवान के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा की निजी लाइफ के बारे में, अपनी मां हीना के साथ पिछले साल ही राजद ज्वाइन करने वाले ओसामा पर भी अपने पिता की तरह कई आपराधिक मामले दर्ज हैं हालांकि उन पर किसी भी मामले में आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। दिल्ली से मैट्रिक तक की शिक्षा प्राप्त करने वाले ओसामा ने डॉक्टर लड़की से शादी की है।

आयशा देखने में बेइंतहा खूबसूरत है (Osama Shahab)

ओसामा की पत्‍नी का नाम आयशा है और वो देखने में बेइंतहा खूबसूरत है, उन्‍होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस किया है। दोनों का रिश्ता तो घरवालों ने तय किया था लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओसामा ने जब आयशा को पहली बार देखा था, तभी वो अपना दिल हार बैठे थे।

Osama Shahab

साल 2021 में हुआ निकाह (Osama Shahab)

दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और फिर दोनों ने ही घरवालों की मर्जी से साल 2021 में निकाह कर लिया, कहते हैं दोनों का रिश्चा तब तय हुआ था, जब शहाबुद्दीन जीवित थे, वो अपनी आंखों से इस शादी को देखना चाहते थे लेकिन उन्हें ये नसीब नहीं हुआ।

शहाबुद्दीन की कोरोनावायरस के कारण मौत हो गई थी

आपको बता दें कि दिल्‍ली की जेल में शहाबुद्दीन की कोरोनावायरस के कारण मौत हुई थी। आयशा एक बहुत ही संपन्न परिवार से ताल्लुक रखती हैं, उनके पिता का नाम मो. आफताब आलम है, जो कि एक बैंक में उच्च पद पर स्‍थापित हैं, ओसामा और आयशा को शादी से एक बेटा भी है।

Osama Shahab

35 लाख की महिंद्रा की लग्जरी कार (Osama Shahab)

अपने नामांकन पत्र में ओसामा शहाब ने बताया था कि उनके पास कुल 2 लाख 56 हजार और उनकी पत्नी आयशा के पास 86 हजार 950 रुपये है, यही नहीं उनके पास 1 लाख 25 हजार रुपये की एक बुलेट बाइक और 35 लाख की महिंद्रा की लग्जरी कार भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+