'मैं परित्यक्ता नारी', करोड़पति पवन सिंह की बीवी Jyoti Singh के पास मात्र इतने रु, हलफनामे से हुआ बड़ा खुलासा
Jyoti Singh Net Worth: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रण में भोजपुरिया सुपरस्टार पवन सिंह तो उतरे नहीं लेकिन उनकी बीवी ज्योति सिंह ने सोमवार को काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया, पर्चा फाइल करने से पहले ज्योति सिंह ने फेसबुक पर इसकी जानकारी दी थी, जिस वक्त ज्योति ने पर्चा दाखिल किया उस वक्त उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाने वालों की हो़ड़ मच गई थी।
ज्योति सिंह ने जो हलफनामा दाखिल किया है , उसमें चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। एक्टर की पत्नी ने हलफनामे में खुद को 'परित्यक्ता नारी' लिखा है, जिसका अर्थ होता है कि 'पति ने बीवी को छोड़ दिया है।'

यही नहीं उन्होंने पति के व्यवसाय के स्थान वाले कॉलम में 'भोजपुरी फिल्म का कलाकार' लिखा है और अपनी संपत्ति 18 लाख 80 हजार बताई है, यही नहीं सोने के नाम पर उनके पास केवल 30 ग्राम सोना है, जिसमें मंगलसूत्र, चेन और अंगूठी शामिल है, जिसकी कीमत मात्र 4 लाख है और 80 लाख कैश है।
'अब जनता ही न्याय करेगी' (Jyoti Singh)
अपने को काराकाट की बेटी बताने वाली ज्योति सिंह ने कहा कि 'अब जनता ही उनका न्याय करेगी।' आपको बता दें कि ज्योति सिंह और पवन सिंह का ब्याह साल 2018 में हुआ था लेकिन शादी के चंद माह बाद ही दोनों के रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो गई और दोनों तलाक का केस लड़ रहे हैं, पवन सिंह ने आरा के फैमिली कोर्ट में ज्योति सिंह से डाईवोर्स का केस फाइल किया है तो वहीं ज्योति सिंह ने बलिया कोर्ट में गुजारे के लिए मुकदमा दायर किया हुआ है।

Jyoti Singh के पति पवन सिंह के पास करोड़ों की संपत्ति
जहां ज्योति के पास मात्र 18 लाख रु हैं वहीं दूसरी ओर पवन सिंह करोड़ों के मालिक हैं। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने जो हलफनामा दायर किया था, उसके मुताबिक पवन सिंह के पास पौने 17 करोड़ की संपत्ति है और उनके पास आरा, पटना, लखनऊ और मुंबई में जमीन और मकान हैं और वो चार लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं और 60 हजार का बैंक बैलेंस रखते हैं।

उन्होंने तब अपनी पत्नी वाले कॉलम में लिखा था कि उन्हें अपनी बीवी की नेटवर्थ के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

'अक्षरा सिंह के साथ पवन का अफेयर चला' (Jyoti Singh)
गौरतलब है कि ज्योति से शादी करने से पहले पवन सिंह की शादी साल 2014 में नीलम सिंह से हुई थी, जिसने चंद महीने के बाज आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद अभिनत्री अक्षरा सिंह के साथ पवन का अफेयर चला लेकिन उसे भी पवन सिंह ने छोड़ दिया और ज्योति संह ब्याह रचा लिया, जिनसे भी उनका रिश्ता खराब ही है और दोनों का झगड़ा अब परिवार से निकलकर सड़क पर आ चुका है।












Click it and Unblock the Notifications