बक्सरः कांग्रेस विधायक मुन्ना तिवारी की गाड़ी में मिली शराब की बोतलें, FIR दर्ज

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले के सिमरी थाने में कांग्रेस विधायक मुन्ना तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बीते बुधवार की शाम को बक्सर के सिमरी इलाके से बक्सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुन्ना तिवारी उर्फ संजय तिवारी की गाड़ी से शराब की बोतलें बरामद की गईं। इस मामले में विधायक सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले की जानकारी बिहार के एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने दी।

Bihar buxar congress mla munna tiwari fir registered against him

जितेंद्र कुमार ने कहा कि मुन्ना तिवारी सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस खोजबीन कर रही है। एडीजी ने कहा कि इस पूरे मामले में किसी भी आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा और सभी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

पूरा मामला बक्सर जिले के सिमरी का है। पुलिस ने जब बक्सर विधायक की गाड़ी की जांच की तो उसमें शराब की 5 बोतलें मिलीं। इस दौरान पुलिस ने गाड़ी में बैठे चार लोगों को हिरासत में ले लिया। सबसे बड़ी बात यह है कि जिस गाड़ी से शराब की बोतलें मिली है उस पर विधानसभा का पास भी लगा हुआ है। पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक गाड़ी को कोरोना वायरस त्रासदी के दौरान राहत सामग्री बांटने के नाम पर घुमाया जा रहा था।

चार लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
इस मामले में गिरफ्तार हुए चार लोगों की पहचान चुरामनपुर निवासी चालक सुशील कुमार प्रसाद, बड़कागांव मानसिंह पट्टी निवासी अनिल मिश्रा तथा दलसागर निवासी विक्की तिवारी और नितेश तिवारी के रूप में की गई। जबकि विक्की पहले भी शराब तस्करी के मामले में आरोपित हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+