PUBG खेलने के दौरान नहीं करता था काम तो घरवालों ने हाथ-पैर बांधकर लड़के को पहुंचा दिया अस्पताल
बक्सर।
आजकल के दौर में बच्चों को मोबाइल गेम्स बेहद पसंद हैं और उनकी रूचि को देखते हुए गेम बनाने वाले भी तरह-तरह के मोबाइल गेम्स बना रहे हैं। जिससे बच्चों के दिमाग पर बुरा असर पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है बिहार के बक्सर जिले से, जहा एक लड़के को पबजी गेम का इतना नशा चढ़ा कि घर वालों ने उसे रस्सी से बांधकर अस्पताल पहुंचा दिया। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
गेम खेलने के दौरान काम करने से करता था मना
बच्चे के पिता ने कहा कि पबजी खेलने के चलते उनका बेटा मानसिक रूप से बीमार हो गया है। बिहार के बक्सर की इस घटना ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इंटरनेट के एक गेम पबजी ने किस तरह युवाओं को जकड़कर रखा हुआ है। बक्सर के मठिया मोड़ के रहने वाले शख्स मोनू को पबजी का ऐसा नशा चढ़ा कि घरवाले इसे किसी काम के लिए कहते तो मना कर देता था।

घरवालों ने हाथ-पैर बांधकर पहुंचा दिया अस्पताल
साथ में लोगों को मारने-पीटने के लिए भी दौड़ता था। ऐसे में इसकी हरकतों से परेशान होकर घरवालों ने बच्चे के हाथ और पैरों को बांध कर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। बता दें कि पबजी खेलने के दौरान भारत में कई बच्चों की जान चली गई। साथ में पबजी के चलते बच्चों के अंदर व्यवहारिक बदलाव भी आने लगता है। वो सामान्य तौर पर आक्रमक हो जाते हैं।

पबजी से पहले ब्लू व्हेल गेम भी था खतरनाक
पबजी से पहले ब्लू व्हेल गेम के चलते कई बच्चों ने खुदकुशी जैसे खतरनाक कदम उठाए थे। पीएम मोदी ने भी एक बार दिल्ली में बच्चों को संबोधित करते हुए पबजी का जिक्र किया था। पबजी खेलते-खेलते बच्चे इतने उत्सुक हो जाते हैं कि उनके लिए खतरनाक साबित हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications