बिहार बजट सत्र 2021ः सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित, तेजस्वी यादव ने पूछे कई सवाल
पटना। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज वित्त मंत्री व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद प्रदेश का बजट पेश करेंगे। लेकिन विधानसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विरक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मैट्रिक परीक्षा में पेपर लीक का मामला उठाया। इसके साथ-साथ महंगाई, बेरोजगारी को लेकर भी सवाल किया। इसी बीच वाम दलों के विधायक सदन के वेल के पास आकर हंगामा करने लगे। विपक्ष कार्य स्थगन का प्रस्ताव भी लाया, जिसे अस्वीकार कर दिया गया। हंगामे के दौरान विधनासभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

Recommended Video
सोमवार यानी कि आज बिहार विधानमंडल में बिहार का आम बजट पेश किया जाएगा। प्रदेश के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद वित्तमंत्री के तौर पर अपना पहला बजट पेश करेंगे। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के इस बजट का आकार करीब दो लाख 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है, जो कि साल 2020-21 के दो लाख 11 हजार 761 करोड़ रुपये से अधिक है। इस बार के बजट में कोरोना महामारी के प्रभावों से उबरने के उपायों के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा फोकस रहेगा। वहीं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में बजट का मुख्य बिंदु होगा।
बजट में सात निश्चय पार्ट-2 के माध्यम से आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को साकार करने व खासकर बिहार के गांवों की खुशहाली पर ध्यान दिये जाने की संभावना है। बता दें कि बीते रविवार के बजट की तैयारियों को अंतिम रूप दिये जाने का काम चलता रहा। बीते वर्ष के बजट में गैर योजना मद में 105995 करोड़ और योजना मद में 107766 करोड़ था। इस बार गैर योजना मद की बढ़ोत्तरी की संभावना जताई जा रही है। वहीं बजट में केंद्र में स्वस्थ बिहार की परिकल्पना दिखेगी।












Click it and Unblock the Notifications