BSEB Recruitment: सरकारी टीचर बनने का मौका, JEE-NEET की तैयारी कराने वाले शिक्षकों के लिए निकली वैकेंसी

Bihar JEE NEET Teachers Recruitment: बिहार में JEE और NEET की तैयारी कराने वाले अनुभवी शिक्षकों के लिए नई भर्ती का मौका आया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने अपने निशुल्क कोचिंग कार्यक्रम के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस पहल का मकसद ऐसे शिक्षकों का चयन करना है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन दे सकें।

चयनित शिक्षकों को राज्य के अलग-अलग सरकारी स्कूलों में संचालित होने वाले फ्री कोचिंग सेंटरों में पढ़ाने की जिम्मेदारी मिलेगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। बोर्ड ने साफ कहा है कि तय समय के बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Bihar JEE NEET Teachers Recruitment

किस योजना के लिए हो रही है भर्ती?

बिहार बोर्ड लंबे समय से ऐसे छात्रों के लिए निशुल्क JEE-NEET कोचिंग चला रहा है, जो पढ़ाई में अच्छे हैं लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से निजी संस्थानों की महंगी कोचिंग नहीं कर पाते। इसी योजना के लिए अब नए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यह कोचिंग नॉन-रेजिडेंशियल होगी और बिहार के 10 सरकारी स्कूलों में संचालित की जाएगी। यहां छात्रों से किसी तरह की फीस नहीं ली जाएगी।

ये भी पढ़ें: MHA में बड़ी जिम्मेदारी और CBSE की कमान, कौन हैं एक साथ दो बड़े पद संभालने वाले IAS लोखंडे प्रशांत सीताराम?

किन विषयों के शिक्षकों की जरूरत?

इस भर्ती अभियान में चार प्रमुख विषय शामिल किए गए हैं। इनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और बायोलॉजी के शिक्षक चुने जाएंगे। बोर्ड का कहना है कि केवल डिग्री होना ही काफी नहीं होगा। जिन उम्मीदवारों ने पहले JEE या NEET की तैयारी कराने का काम किया है, उन्हें चयन में प्राथमिकता दी जाएगी ताकि छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के स्तर की पढ़ाई मिल सके।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में B.Sc., M.Sc. या M.Tech. की डिग्री होना अनिवार्य है। पढ़ाने का अनुभव भी महत्वपूर्ण माना जाएगा। खासकर यदि किसी अभ्यर्थी ने पहले इंजीनियरिंग या मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने वाले संस्थानों में काम किया है, तो उसके चयन की संभावना अधिक हो सकती है। अंतिम फैसला इंटरव्यू और योग्यता के आधार पर लिया जाएगा।

ऐसे जमा करें आवेदन

उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं। बोर्ड ने ईमेल के जरिए आवेदन और जरूरी दस्तावेज भेजने की सुविधा भी दी है। आवेदन की अंतिम तारीख 10 जुलाई 2026 तय की गई है और समय शाम 5 बजे तक रखा गया है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय में वेबसाइट पर बढ़ने वाले दबाव से बचने के लिए पहले ही आवेदन पूरा कर लें।

कब होगा इंटरव्यू?

आवेदनों की जांच पूरी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू 12 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से पटना में आयोजित होगा। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सफल शिक्षकों की तैनाती राज्य के अलग-अलग फ्री JEE-NEET कोचिंग सेंटरों में की जाएगी।

छात्रों को क्या मिलेगा फायदा?

इस योजना का सबसे बड़ा लाभ उन विद्यार्थियों को मिलेगा जो प्रतिभाशाली हैं लेकिन आर्थिक कारणों से बड़े शहरों की महंगी कोचिंग नहीं कर पाते। अनुभवी शिक्षकों से मुफ्त पढ़ाई मिलने पर ऐसे छात्रों की JEE और NEET जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी मजबूत होगी। बोर्ड का मानना है कि इससे सरकारी स्कूलों के अधिक छात्र भविष्य में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाने में सफल हो सकेंगे।

ये भी पढ़ें: Re-NEET UG 2026 Result: इंतजार खत्म! कब जारी हो रहा है नीट री-एग्जाम का रिजल्ट? NTA से आया बड़ा अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+