बिहार: शादी की जिद लिए प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका को घरवालों ने मारकर पेड़ से लटकाया

मधेपुरा। बिहार के मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र में एक बेहद ही संगीन मामला सामने आया है। यहां एक लड़की को प्यार करने की काफी दर्दनाक सजा मिली। रविवार में सामने आई इस घटना में एक प्रेमिका को प्रेमी के घर वालों ने मारकर पेड़ में लटका दिया और घटना को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई। लेकिन सच ज्यादा देर छिपा नहीं रह सका और सभी के सामने आ गया। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य की तलाशी के लिए छापेमारी की जा रही है। परिजनों ने मामले की वीभत्सतता को देखते हुए सभी आरोपियों की फांसी की मांग की है।

 bihar boyfriend killed his girlfriend with the help of his family

मिली जानकारी के मुताबिक मामला मधेपुरा जिला के चौसा थानाक्षेत्र के रसलपुर धुरिया पंचायत के टिल्लारही गावं का है। यहां अपने प्रेमी से मोहब्बत में प्रेमिका सात फेरे लेने उसके घर ही जा पहुंची थी। प्रेमिका के घर पहुंचते ही घरवालों के साथ-साथ गांव में भी दोनों की चर्चाएं जोरों से होने लगीं। एक ही गांव के होने की वजह से गांव के लोगों ने पंचायत बैठा कर पूजा और दीपक की शादी करने का फैसला लिया।

पंचायत ने कहा कि शादी के पहले प्रेमिका पूजा पहले अपने घर जाए, लेकिन पूजा ने घर जाने से मना कर दिया और प्रेमी दीपक के घर में ही रुकने का फैसला लिया। ब, यही गलती उसकी मौत का सबब बनी। रात में दीपक और उसकी घर वालों ने अपनी इज्जत पर पानी फेरने पूजा को मारने का फैसला कर लिया। इसके बाद घर में हत्या करने के बाद शव को बाहर ले जाकर पेड़ में फंदे से लटका दिया।

सुबह लोगो ने पेड़ में लटके शव को देखा तो पुरे गांव में हड़कंप मच गया। प्रेमिका पूजा के परिजन भी पहुंचे और तुरंत चौसा थाना में तहरीर दी। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर तहकीकात में जुट गई। गांव वालों से पूछ्ताछ की तो कुछ अहम सुराग मिले और जब दीपक और उसके परिवार के कुछ सदस्यों के गायाब होने की जानकारी मिली तो पुलिस का शक गहरा गया। उसी के आधार पर छानबीन की गई और दीपक के परिवार की महिला और पुरुष सदस्यों से सख्ती से पूछ्ताछ हुई तो मामला साफ हो गया।

पुलिस ने खुलासा किया कि प्रेमिका पूजा की हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए प्रेमी दीपक के परिजनों ने शव को एक पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिला समेत प्रेमी के 5 परिजनों को गिरफ्तार कर लिया। इसमे प्रेमी दीपक के पिता महेंद्र मंडल, मां शीला देवी, फूफा रामदेव मंडल, बुआ रेणी देवी तथा कुंदन मंडल शामिल हैं। कांड में शामिल प्रेमी दीपक कुमार समेत तीन आरोपित अभी फरार हैं। मामला चौसा थाना क्षेत्र के रसलपुर धुरिया पंचायत के टिल्लारही वार्ड 14 की है।

उधर किशुनगंज एसडीपीओ सीपी यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया लड़की की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी। मौके पर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, एएसआई ज्योतिष भगत व अन्य लोगों ने पूरे मामले की तहकीकात की और इस आत्महत्या के मामले को सुलझाते हुए पूजा की हत्या करने वाले सदस्यों को गिरफ्तार किया।

परिजनों ने बताया की टिल्हारही के मंजीत मंडल की 16 वर्षीया पुत्री कविता शनिवार शाम 7 बजे घर से शौच के बहाने निकली थी। काफी देर बाद भी वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोज शुरू की। पता चला कि कविता गांव में ही प्रेमी दीपक के घर पर है। परिजनों ने घर ले जाने का बहुत प्रयास किया, पर दीपक के साथ शादी की जिद पर अड़ी कविता घर नहीं लौटी। हठ देख परिजनों ने दीपक से शादी का आग्रह किया तो दीपक ने इनकार कर दिया। गांव में ग्रामीणों द्वारा पंचायत की गई और दोनों की शादी करने का निर्णय लिया गया था।

अब परिजन पूजा के हत्यारे को फांसी के फंदे पर देखना चाहते हैं और पुलिस सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है और प्रेमी दीपक और उसकी परिवार के तीन सदस्यों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+