बोचहां उपचुनाव में BJP ने मुकेश सहनी को दिया झटका, बेबी कुमारी को बनाया उम्मीदवार

बोचहां उपचुनाव में BJP ने मुकेश सहनी को दिया झटका, बेबी कुमारी को बनाया उम्मीदवार

पटना, 19 मार्च: मुसाफिर पासवान की मृत्यु के बाद खाली हुई मुजफ्फरपुर जिले की बोचहां विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने इस सीट पर पूर्व विधायक बेबी कुमार को उम्मीदवार घोषित किया है। बोचहां सीट पर प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही बीजेपी ने बिहार एनडीएम में शामिल मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को जोर का झटका दिया है। तो वहीं, अब सबकी नजरें मुकेश सहनी पर टिकी हैं कि वो अब आगे क्या कदम उठाएंगे?

 Bihar: Bochan by-election BJP Baby Kumari VIP Mukesh Sahni

दरअसल, 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बोचहां सीट विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के खाते में गई थी। इस सीट से मुसाफिर पासवान ने चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कराई थी। लेकिन पिछले दिनों उनकी मृत्यु हो गई, जिसकी वजह से यह सीट खाली हो गई। अब इस सीट पर उपचुनाव होना हैं और मुकेश सहनी ने पहले की घोषणा कर दी है कि यह उनकी सीटिंग सीट हैं। इस कारण उनकी पार्टी बोचहां सीट पर चुनाव लड़ेंगी। इसके लिए उन्होंने मुसाफिर पासवान के बेटे अमर पासवान के नाम की घोषणा भी कर दी है।

मुकेश सहनी की दावेदारी को दरकिनार करते हुए बीजेपी ने इस सीट पर बेबी कुमारी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। तो वहीं, एनजीए में शामिल वीआईपी भी बोचहां सीट को लेकर अड़ गई है। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि यह सीट वीआईपी कोटे की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह एनडीए का दुर्भाग्य है कि बिना घटक दलों से बात किए सहयोगी दल फैसले ले लेते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वीआईपी बोचहां सीट से अपना प्रत्याशी उतारेगी, जिससे इस सीट पर जीत दर्ज कर मुसाफिर पासवान के सपनों को पूरा किया जा सके।

दो घटक दलों के बीच होगा मुकाबला
अब ऐसे में बीजेपी के द्वारा उम्मीदवार के नाम की घोषणा के बाद एक बात तय है कि अगर मुकेश सहनी पीछे नहीं हटते हैं तो एनडीए गठबंधन के दो घटक दलों के बीच में ही मुकाबला होगा। आरजेडी की ओर से उम्मीदवार खड़ा करने के साथ ही यह मुकाबला त्रिकोणीय हो जाएगा। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर जेडीयू आलाकमान अभी चुप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+