बिहार बोर्ड की इंटर की परीक्षा शुरू, 13 लाख परीक्षार्थी हो रहे हैं शामिल

पटना । बिहार बोर्ड की इंटर की परीक्षाओं का सोमवार से आगाज हो रहा है। आज से शुरू होने वाली परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी। कोरोना काल में हो रही परीक्षाओं में कुल साढ़े 13 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें परीक्षार्थियों में छह लाख 46 हजार छात्राएं और लगभग सात लाख तीन हजार छात्र हैं। पटना के मिलर हाईस्कूल में सुबह से ही बच्चों में परीक्षा को लेकर खुशी देखने को मिली। काफी संख्या में बच्चे गाइडलाइन का पालन करते हुए लाइन में लगकर सेंटर के अंदर दाखिल हुए।

bihar board inter exam 2021 student participate in exam with guideline

दो पाली में होगी परीक्षा
बता दें कि इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए राज्य भर में 1473 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पटना में कुल 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 81 हजार आठ सौ 88 छात्र-छात्राओं की परीक्षा आयोजित की जाएगी। मालूम हो कि इस बार परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी। बोर्ड से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 तक और दूसरी पाली दोपहर 1:45 से शाम 05:00 बजे तक चलेगी।

बिहार बोर्ड ने इस बार ठंड को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनकर आने की छूट दे दी है। कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रत्येक पांच सौ परीक्षार्थी पर एक वीडियोग्राफर नियुक्त किया गया है। परीक्षा संचालन के लिए बिहार बोर्ड ने वाट्सएप ग्रुप भी बनाया है, इससे डीईओ के माध्यम से सभी डीएम और बोर्ड परीक्षा पर नजर रख सकेंगे।

परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान
परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कर लेना आवश्यक है। देर से आने वाले विद्यार्थी को उस पाली की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जायेगी। परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पत्र, उत्तरपुस्तिका, ओएमआर शीट आदि को पढ़ने और समझने के लिए दिया जाएगा।

परीक्षा केन्द्र में कैलकुलेटर, मोबाईल फोन, ब्लूटूथ ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि लाना/प्रयोग करना वर्जित है। दिव्यांग विद्यार्थी के लिए लेखक की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। दिव्यांग विद्यार्थियों को क्षतिपूर्ति के लिए प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त क्षतिपूरक समय दिया जाएगा।

परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थी, विक्षक, परीक्षा की ड्यूटी में लगे कर्मियों का कोरोना गाइडलाइंस को पालन करना अनिवार्य होगा। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक है कि परीक्षार्थी मास्क लगाकर और हाथ को सेनेटाइज कर ही परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होंगे। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने और निकलते समय सामाजिक दूरी का पालन करना आवश्यक है। दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ आने वाले लेखक के लिए भी मास्क / फेस कवर का प्रयोग अनिवार्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+