बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला! 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स नहीं होंगे 'फेल', क्या है नया नियम?

Bihar Board Marksheet Rules: बिहार सरकार ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पास नहीं हो पाने वाले छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। अब ऐसे विद्यार्थियों की मार्कशीट पर सीधे 'फेल' नहीं लिखा जाएगा। उसकी जगह 'एलिजिबल फॉर स्किल डेवलपमेंट' यानी 'कौशल विकास के लिए योग्य' लिखा जाएगा। सरकार का कहना है कि बोर्ड परीक्षा में जरूरी अंक नहीं ला पाना किसी छात्र की क्षमता या प्रतिभा को खत्म नहीं करता।

इसी सोच के तहत ऐसे विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई के साथ कौशल सीखने का विकल्प दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के अनुसार यह व्यवस्था मौजूदा शैक्षणिक सत्र से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लागू की जाएगी। इसके साथ छात्रों को दोबारा तैयारी करने के लिए विशेष सत्र भी मिलेंगे।

Bihar Board

मार्कशीट पर नहीं होगा 'फेल'

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि बोर्ड प्रमाणपत्रों में 'फेल' शब्द की जगह 'एलिजिबल फॉर स्किल डेवलपमेंट' लिखा जाएगा। सरकार का मानना है कि परीक्षा में असफल होने वाले छात्र भी अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा कर सकते हैं। इसलिए उनके लिए पढ़ाई के साथ कौशल प्रशिक्षण का रास्ता खुला रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: फिर विवादों में फंसे समय रैना, इस बार उड़ाया बिहार का मजाक! क्या बंद होगा शो?

स्किल ट्रेनिंग से जुड़ेंगे छात्र

बोर्ड परीक्षा में पास नहीं होने वाले विद्यार्थियों को बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन की ओर से चलाए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने का अवसर दिया जाएगा।

इसका मकसद छात्रों को ऐसा हुनर सिखाना है, जिससे वे आगे अपनी पढ़ाई या करियर में उसका इस्तेमाल कर सकें। यानी बोर्ड परीक्षा का नतीजा उनके आगे बढ़ने की राह को पूरी तरह बंद नहीं करेगा।

10वीं के छात्रों के लिए एक महीने के विशेष सत्र

सरकार ने छात्रों की मदद के लिए एक और व्यवस्था की है। 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए एक महीने के विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में छात्रों को परीक्षा की तैयारी में मदद दी जाएगी, ताकि वे अपनी कमियों को समझ सकें और अगली परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। शिक्षा मंत्री ने कहा कि किसी परीक्षा में उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं आना यह साबित नहीं करता कि छात्र में प्रतिभा नहीं है। इसी वजह से असफल छात्रों को सुधार का अवसर देने पर जोर दिया जा रहा है।

पढ़ाई के साथ दूसरी गतिविधियों पर भी फोकस

बिहार सरकार स्कूलों में बच्चों को केवल किताबों और परीक्षा तक सीमित रखने के बजाय दूसरी गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में भी काम कर रही है। इसी कड़ी में सरकारी स्कूलों में 'नो बैग डे' की व्यवस्था शुरू करने की घोषणा की गई है। इस दिन बच्चों को नियमित पढ़ाई के बोझ से अलग दूसरी गतिविधियों में शामिल करने की योजना है।

शनिवार को बदलेगा स्कूल का समय

6 अगस्त को घोषित व्यवस्था के अनुसार सरकारी स्कूलों में शनिवार को नो बैग डे रखा जाएगा। इस दिन स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेंगे। वहीं सोमवार से शुक्रवार तक सरकारी स्कूलों का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। इस व्यवस्था के जरिए सरकार का फोकस छात्रों की पढ़ाई के साथ उनके कौशल और दूसरी गतिविधियों पर भी बढ़ाने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें: बिहार स्वास्थ्य विभाग में बंपर बहाली, 21,698 आशा कार्यकर्ता, 1,104 फैसेलिटेटर के पदों पर होगी नियुक्ति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+