Bihar Board Result Declare 2022: 80.15 प्रतिशत छात्र हुए पास, साइंस से सौरव और अर्जुन बने टॉपर
पटना। बिहार बोर्ड ने बुधवार को कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया। BSEB ( बिहार सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ) लगातार चौथी बार 12वीं के फाइनल रिजल्ट की घोषणा करने वाला पहला बोर्ड बन गया है। बिहार बोर्ड इंटर की साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया। ऑर्ट स्ट्रीम में गोपालगंज के संगम राज टॉपर हैं। जबकि कटिहार की श्रृया सकेंड और मधेपुरा की ऋतिका थर्ड टॉपर। वहीं विज्ञान में सौरव और अर्जुन टॉपर रहे हैं जबकि मोतिहारी का राज रंजन सकेंड टॉपर रहा है। इसके अलावा कामर्स संकाय में अंकित गुप्ता रहे।

Recommended Video
इस साल बिहार बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 80.15 प्रतिशत है। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग विजय कुमार चौधरी ने रिजल्ट जारी किया। इस अवसर पर संजय कुमार, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग एवं आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भी उपस्थित थे। पटना के विकास भवन में स्थित शिक्षा विभाग के सभागार से बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई है।
स्ट्रीम-वाइज, कॉमर्स ने एक बार फिर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली स्ट्रीम बनकर हैट्रिक लगाई है। आर्ट स्ट्रीम से 79.53 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इस वर्ष विज्ञान के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 79.81 फीसदी है। कॉमर्स स्ट्रीम से परीक्षा देने वाले 90.38 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
कक्षा 12 की परीक्षा पास करने के लिए, स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी 2022 तक आयोजित की थी। कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं और छात्र स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। BSEB ने सभी विषयों के लिए BSEB इंटर क्लास 12वीं की उत्तर कुंजी पहले ही जारी कर दी है। छात्रों को बिहार बोर्ड 12वीं की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की भी अनुमति दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications