बिहार के बीजेपी सांसद का बेटा रहस्यमयी ढंग से हुआ था लापता, मोबाइल भी छोड़कर गया था, अब हुआ बरामद

Bihar News: बिहार से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मधुबनी से बीजेपी सांसद अशोक कुमार यादव (Ashok Yadav) के 24 वर्षीय बेटे, विभूति कुमार यादव, रहस्यमय हालात में लापता हो गए थे, लेकिन अब उन्हें बरामद कर लिया गया है। इस हाई-प्रोफाइल गुमशुदगी ने न सिर्फ उनके परिवार को, बल्कि पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोगों को भी सकते में डाल दिया था। बताया जा रहा है कि विभूति रविवार, 15 जून की सुबह घर से बाहर टहलने निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं चल पा रहा था। परिजनों ने पहले उन्हें आसपास तलाशने की पूरी कोशिश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो मामला लहेरियासराय थाने में दर्ज करवाया गया था।

दरभंगा पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच में जुटी। टेक्निकल सेल उनकी लोकेशन ट्रेस करने में लगी और इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। हालांकि सांसद अशोक कुमार यादव ने किसी पर संदेह होने से इनकार किया था। करीब 32 घंटे बाद सिमरी थाने के शोभन मोड़ से पुलिस ने विभूति कुमार बरामद किया। फिलहाल इसपर पुलिस और परिवार के ओर से कोई बयान नहीं आया है।

Ashok Yadav

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के मुताबिक, विभूति कुमार यादव दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे थे और हाल ही में अपने पिता अशोक कुमार यादव के साथ दरभंगा आए थे। घटना के दिन सुबह वह काले रंग की हाफ पैंट और टी-शर्ट में घर के परिसर में टहल रहे थे। जैसे ही घर का सुरक्षाकर्मी मार्केट गया, विभूति अचानक लापता हो गए। उनके मोबाइल और पर्स घर में ही मिला, जिससे यह मामला और भी रहस्यमय बन गया है।

ये भी पढ़ें Bihar Politics: जानें कौन हैं मंगनी लाल मंडल, जिन्हें RJD प्रदेश अध्यक्ष बनाकर लालू यादव खेल रहे बड़ा दांव

पुलिस की क्या है कार्रवाई?

स्थानीय पुलिस के साथ-साथ टेक्निकल सेल की टीम भी विभूति की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और हर संभावित एंगल से जांच की गई। फिलहाल किसी अपहरण या साजिश की बात सामने नहीं आई है।

इलाके में मचा हड़कंप

सांसद के बेटे के लापता होने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ उनके आवास पर जुटने लगी है। यह मामला अब सिर्फ एक गुमशुदगी नहीं, बल्कि हाई-प्रोफाइल मिस्ट्री बनता जा रहा है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

ये भी पढ़ें Bihar Politics: प्रशांत किशोर की वजह से महागठबंधन को टेंशन, किसका गेम बिगाड़ेगी जनसुराज?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+