एक नारा... और जातीय हिंसा में जल उठा था बिहार! जानिए ‘भूरा बाल साफ करो' नारे का अर्थ और खौफनाक इतिहास

Bihar Bhura Baal Saff Karo Controversy: बिहार की राजनीति में एक बार फिर 'भूरा बाल साफ करो' नारे ने विवाद को जन्म दे दिया है। आरजेडी (RJD) नेता और सोहर पंचायत की मुखिया के पति मुनरिक यादव ने एक सभा के दौरान RJD सुप्रीमो लालू यादव का हवाला देते हुए यह नारा दोहराया। भाषण में उन्होंने कहा, हमारे लालू जी जो शुरू में बोले थे कि भूरा बाल साफ करो... फिर वही समय आ गया है। इस दौरान सभा में RJD विधायक रंजीत यादव भी मौजूद थे। इस बयान के बाद सियासी तूफान खड़ा हो गया है। बीजेपी समेत विपक्षी दलों ने तेजस्वी यादव को घेरते हुए तीखे सवाल दागे हैं और इसे जातीय ज़हर फैलाने की कोशिश करार दिया है।

विपक्ष का आरोप है कि RJD की सभाओं में फिर से वही नफरती मानसिकता ज़िंदा की जा रही है, जिसने एक दौर में बिहार को जातीय विभाजन की आग में झोंक दिया था। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि, इस रिपोर्ट में जानिए, क्या है 'भूरा बाल साफ करो' नारे का अर्थ? इस नारे का सामाजिक और राजनीतिक इतिहास क्या है? बीजेपी इसे क्यों मानती है 'विभाजनकारी राजनीति'? क्या आरजेडी इसे सिर्फ राजनीतिक नारा कहकर बच सकती है?

Bihar Bhura Baal Saff Karo Controversy

क्यों विवादित है यह नारा?

'भूरा बाल साफ करो' नारा 1990 के दशक की बिहार की राजनीति में एक बेहद चर्चित, लेकिन अत्यधिक विवादित राजनीतिक नारा था। माना जाता है कि यह नारा उस समय के मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की रणनीति का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य बिहार की सत्ता-संरचना में पिछड़े, अति-पिछड़े, दलित और मुस्लिम समुदायों को एकजुट करना और उन्हें एक मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में खड़ा करना था। हालांकि, लालू यादव इस बयान को लेकर हमेशा पल्ला झाड़ते रहे हैं।

इस नारे में 'भूरा बाल'शब्द का सांकेतिक अर्थ था.....

  • भू - भूमिहार
  • रा - राजपूत
  • बा - ब्राह्मण
  • ल - लाला (कायस्थ)

इसका स्पष्ट संदेश यह था कि राज्य के पारंपरिक प्रभुत्व वाले उच्च जातीय समूहों को सत्ता से हटाना है या साफ करना है जो कि जातीय राजनीति की एक आक्रामक अभिव्यक्ति मानी गई।

नारा गूंजा... और बिहार जातीय हिंसा में डूब गया

इस नारे के इर्द-गिर्द वोट बैंक की राजनीति को मजबूत करने की कोशिश हुई, लेकिन इसके परिणामस्वरूप राज्य में गंभीर जातीय तनाव भी पैदा हुए। 90 के दशक में कई क्षेत्रों में सामाजिक ध्रुवीकरण, टकराव और नरसंहार जैसी घटनाएं सामने आईं, जिसने बिहार को हिंसा के दौर में धकेल दिया। यह वह समय था जब बिहार जातीय हिंसा, सामाजिक टकराव और आपसी अविश्वास के भंवर में फंस गया था।

RJD की चुनावी चाल या जातीय जहर?

बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के बीच, RJD नेता द्वारा 'भूरा बाल साफ करो' जैसे विवादित नारे को सार्वजनिक मंच से दोहराया जाना कोई संयोग नहीं, बल्कि एक सुनियोजित चुनावी रणनीति का संकेत माना जा रहा है। यह महज़ एक भाषण का हिस्सा नहीं, बल्कि राजनीतिक संकेतों से भरा सन्देश है एक ऐसा संदेश, जो 90 के दशक की जातीय ध्रुवीकरण वाली राजनीति की पुनरावृत्ति की ओर इशारा करता है।

ये भी पढ़ें Bihar Chunav 2025: बिहार का अगला CM कौन होगा? Grok ने तेजस्वी, PK व नीतीश कुमार पर की गजब भविष्यवाणी

जातीय ध्रुवीकरण की कोशिश

इस नारे के ज़रिए RJD का उद्देश्य अपने परंपरागत वोट बैंक (Yadav + Muslim + अन्य पिछड़ा वर्ग) को फिर से संगठित और उत्साहित करना हो सकता है।

  • 'भूरा बाल' नारा सीधे तौर पर ऊंची जातियों के वर्चस्व को निशाना बनाता है।
  • इसका उद्देश्य पिछड़ों और दलितों में यह भावना पैदा करना है कि RJD ही उनकी "असली" प्रतिनिधि पार्टी है।

'सहानुभूति वोट' बटोरने की रणनीति

  • RJD जानती है कि इस नारे पर विपक्ष ज़रूर हमला करेगा, और जब ऐसा होगा तो पार्टी खुद को वंचितों और पिछड़ों की आवाज़ के रूप में पेश करेगी।
  • इससे वो राजनीतिक शिकार की भूमिका में आ सकते हैं, जो उन्हें सहानुभूति वोट दिलाने में मदद कर सकता है।

लालू ब्रांड की 'सांकेतिक वापसी'

  • यह नारा लालू यादव के पुराने राजनीतिक दौर से जुड़ा है।
  • इस नारे को दोहराकर RJD संभवतः यह संकेत देना चाहती है कि लालू की राजनीति की धार अभी भी ज़िंदा है।
  • यह पुराने समर्थकों को भावनात्मक रूप से फिर से जोड़ने की कोशिश भी हो सकती है।

क्या यही है राजद का असली एजेंडा- BJP

अब जब सालों बाद यही नारा फिर से आरजेडी के मंच से दोहराया गया, तो राजनीति में हलचल मचना स्वाभाविक है। विपक्षी दलों, खासकर बीजेपी, ने इस नारे को फिर से उठाए जाने को नफरत और जातीय विभाजन को दोबारा जिंदा करने की साज़िश बताया है। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि, RJD की सभा में एक बार फिर खुलेआम भूरा बाल साफ करो का नारा लगाया गया। जिस नारे ने कभी बिहार को जातीय आग में झोंका था आज उसी को फिर से जिंदा किया जा रहा है। लालू यादव खुद उसी मानसिकता नफरत के प्रतीक है और अब उनके विधायक और कार्यकर्ता उसी ज़हर को फैलाने में सबसे आगे हैं। क्या यही है राजद का असली एजेंडा ? क्या यही है "सबको साथ लेकर चलने" का दिखावटी दावा ? RJD की सोच साफ है सत्ता चाहिए, चाहे समाज टूटे, प्रदेश जले या जातीय नरसंहार करना पडे़।

लालू यादव भूरा बाल हटाते-हटाते खुद राजनीति से साफ हो गए और अब उनके कार्यकर्ता उसी नारे को दोहराकर बिहार को पीछे घसीटने की तैयारी कर रहे हैं। राजद को चाहिए जाति की आग, वो चाहते हैं कि बिहार फिर उस दौर में लौटे जहां सिर्फ यादव और मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति हो बाकी समाज सिर्फ गिनती में रहे, महत्व में नहीं। लेकिन इस बार बिहार की जनता भी तैयार है RJD को जातिवाद की भाषा बोलने की कीमत चुकानी होगी। बिहार अब वो नहीं रहा, जहां साफ करो की सोच चलती थी अब जनता हटा दो का जवाब देती है।

ये भी पढ़ें Bihar Assembly Election: पटना की दीवारों पर 'पोस्टर पॉलिटिक्स’, NDA की वापसी’ बनाम RJD की तेजस्वी क्रांति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+