बाढ़ का क़हर: बिहार के भागलपुर में 24 घंटे में 4 मौत, जुगाड़ी नाव से मरीज़ को ले जाया गया अस्पताल

भागलपुर जिले के विभिन्न जगहों पर 24 घंटे में 4 मौतें हो चुकी हैं। पुलिस ने शव बाढ़ के पानी में डूबे शव को निकालने के बाद परिजनों का बयान दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पटना, 2 सितंबर 2022। बिहार में बाढ़ का कहर जारी है, प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज में बांध टूट जाने से कई गांवों में पानी घुस जाने से लोग परेशान हैं। वहीं जिले में भी बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ऐसे हो चुके हैं कि मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए जुगाड़ से स्थानीय लोगों ने प्लास्टिक की ड्रम का नाव बनाया और फिर मरीज को अस्पताल ले जाया गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि मरीज़ गंभीर रूप से बीमार था। इसलिए उसे एक शिविर में ले जाकर प्राथमिक इलाज किया गया, फिर अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि उनके पास आवाजाही के लिए कोई इंतेज़ाम नहीं है। राशन लाने के लिए अक्सर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

Recommended Video

    Bihar facing flood: Bihar में बांध टूटने से जलमग्न हुए मोहल्ले और खेत | वनइंडिया हिंदी |*News
    24 घंटे में पानी में डूबने से 4 मौत

    24 घंटे में पानी में डूबने से 4 मौत

    भागलपुर जिले के विभिन्न जगहों पर 24 घंटे में 4 मौतें हो चुकी हैं। पुलिस ने शव बाढ़ के पानी में डूबे शव को निकालने के बाद परिजनों का बयान दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहली घटना राजपुर गांव (सबौर थाना क्षेत्र) की है। जहां गुरुवार को 13 वर्षीय बालक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उनके बच्चे की मौत प्रशासन की लापरवाही से हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और ब्लॉक में प्रतिनियुक्त एसडीआरएफ की टीम से बच्चे को बचाने की मिन्नतें की लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की। बच्चे के डूबने के 3 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

    अहले सुबह हुई बुज़ुर्ग की मौत

    अहले सुबह हुई बुज़ुर्ग की मौत

    माधवपुर गांव (राघोपुर पंचायत) में दूसरी घटना हुई, जहां शुक्रवार की सुबह राजू मंडल शौच के लिए और बाढ़ के पानी में फिसलने से डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि 66 वर्षीय राजू मंडल सुबह-सुबह शौच के लिए बहियार इसी दौरान पैर फिसलने से वह डूब गए। शुक्रवार अहले सुबह पांच बजे वह डूबे थे। सात बजे के क़रीब स्थानीय लोगों की मदद से उनका शव निकाला गया। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    नौलक्खा कोठी में हुआ शव का पोस्टमार्टम

    नौलक्खा कोठी में हुआ शव का पोस्टमार्टम

    भागलपुर के साहिबगंज मोहल्ला (विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र) में तीसरी घटना हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक फकीर कुमार लेन में सड़क किनारे बाढ़ का पानी जमा हुआ है। 18 वर्षीय बादल कुमार शुक्रवार सुबह घर से निकला और सड़क किनारे बाढ़ के पानी में फिसलने से डूब गया। स्थानीय लोग जब तक उसे बचाने पहुंचे वह पूरी तरह से डूब गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया। जिसके बाद पुलिस ने नौलक्खा कोठी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    बाढ़ के पानी में डूबने से महिला की मौत

    बाढ़ के पानी में डूबने से महिला की मौत

    भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के दीपनगर काली ठाकुर लेन की चौथी घटना है। जहां शुक्रवार को बाढ के पानी में डूबने से महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि कपड़ा साफ करने के लिए महिला बाढ़ के पानी में गई और पैर फिसलने से मौत हो गई। रेखा देवी पति मुन्ना राय के रूप में मृतका की पहचान हुई है। महिला दीपनगर काली ठाकुर लेन की निलासी थी। पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    ये भी पढ़ें: बिहार: नालंदा में भगवान गणेश जी की प्रतिमा को 355 दिन पुलिस की सुरक्षा, जानिए क्या है पूरा मामला

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+