महिला गई पैसा मांगने तो युवक ने कमरे में खींचा फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप और बना लिया वीडियो

बेतिया। बिहार के बेतिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। वहीं आरोपितों ने गैंगरेप का वीडियो बी बना लिया और किसी को भी घटना के बारे में जानकारी न देने की धमकी भी दी। आरोपितों ने पीड़िता से कहा कि अगर किसी को भी घटना के बारे में बताया तो गैंगरेप का वीडियो वारयल कर दिया जाएगा।

बकाया पांच सौ रुपये लेने गई थी महिला

बकाया पांच सौ रुपये लेने गई थी महिला

इस पूरे मामले में महिला ने अपने ही गांव के पांच लोगों को आरोपित बनाते हुए बैरिया थाना में एक आवेदन दी है। जिसकी पुष्टि करते हुए बैरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने थाने में शिकायत देते हुए बताया कि वह एक मार्च को अपने ही गांव के अखिलेश पासवान के यहां बकाया पांच सौ रुपये मांगने गई थी।

कमरे में चार लोगों ने बारी-बारी से किया रेप

कमरे में चार लोगों ने बारी-बारी से किया रेप

अखिलेश पासवान ने उसे एक घंटे बाद आने को कहा। जब एक घंटे बाद वह दोबारा पैसा मांगने गई तो उसे खींचकर घर के अंदर ले गया। जहां पहले से ही प्रभु पासवान, गाफी मियां सहित दो अन्य लोग थे। पांचों ने उसे घर में पकड़कर उसके सारे कपड़े फाड़ डाले और बारी-बारी से उसका रेप किया। महिला की शिकायत के मुताबिक प्रभु पासवान ने उसका वीडियो भी बना लिया।

गैंगरेप का बना लिया वीडियो

गैंगरेप का बना लिया वीडियो

इसके बाद सभी ने उसके शरीर पर के जेवर उतार लिया और धमकी दिया कि इसका जिक्र कहीं भी किया तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। इसके बाद पीड़िता के मुंह पर एक रुमाल रख दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वहां कोई नहीं था और घर बंद पड़ा हुआ था। दरवाजा खटखटाने पर आए आस-पड़ोस के लोगों ने दरवाजा खोला तो वह बार निकली। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+