बिहार में फिर गिरा अंडर कंस्ट्रक्शन ब्रिज, बेगूसराय में उद्घाटन से पहले ही धराशायी हो गया पुल, देखें VIDEO
बिहार के बेगूसराय में उद्घाटन से पहले 13 करोड़ की लागत से बना पुल गिर गया है। पुल के पिलर नंबर 2 और 3 में तीन से चार दिन पहले ही दरारा आ गई थी। जिसकी वजह से पुल पर यातायात रोक दी गई थी।

Bihar Begusarai bridge collapsed: बिहार में बेगूसराय में उद्घाटन से पहले फिर एक निर्माणाधीन पुल (अंडर कंस्ट्रक्शन ब्रिज) गिर गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने कहा कि बेगूसराय जिले के एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरा है, हालांकि इसमें फिलहाल कोई हताहत की खबर नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक बेगूसराय में उद्घाटन से पहले गिरा ये पुल 13 करोड़ की लागत से बना है। ये पुल गंडक नदी पर था। पुल का अगला हिस्सा ढहने के बाद ये नदी में गिरा।
बेगूसराय के अधिकारियों के मुताबिक साहेबपुर कमल के पास बूढ़ी गंडक नदी पर 206 मीटर लंबा पुल राज्य सरकार के सड़क निर्माण विभाग (आरसीडी) के तहत मां भगवती कंस्ट्रक्शन द्वारा बनवाया गया था। इसमें लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत आई थी। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गुरुवार को पिलर नंबर 2 और 3 में दरारें आ गईं और वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी।

अधिकारियों ने क्या कहा?
अधिकारियों ने कहा, "हालांकि पुल का उद्घाटन नहीं किया गया था, लेकिन पुल पर हल्का यातायात जारी था, क्योंकि पुल लगभग 20,000 की संयुक्त आबादी वाली तीन पंचायतों को NH-31 से जोड़ता है। अधिकारियों की माने तो धातु की संपर्क सड़क के निर्माण के बाद उद्घाटन निर्धारित किया गया था।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि अगर यातायात को सख्ती से प्रतिबंधित नहीं किया जाता तो हताहतों की संख्या और संपत्ति को बहुत नुकसान होता।

घटना की जांच हुई शुरू
पिलरों में दरारें आने के बाद आवागमन पर रोक लगा दी गई है। बलिया के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रोहित कुमार ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। एसडीओ ने कहा, "पुल का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन नहीं किया गया था क्योंकि उसका पूरा मार्ग अभी तक बना नहीं था। गुरुवार से खंभों में दरारें दिखाई देने के बाद यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित था और इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ था।"

2017 में शुरू हुआ था पुल का निर्माण
रिपोर्टों के मुताबिक, कंक्रीट पुल 2016 में शुरू किया गया था और 2017 के बाद से, बिना उद्घाटन के इसपर यातायात शुरू कर दिया गया था। ग्रामीण पुल पर चल रहे थे और यहां तक कि हल्के वाहन भी चल रहे थे।
एक स्थानीय जनप्रतिनिधि ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा, 'हमने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के खिलाफ आवाज उठाई लेकिन किसी ने नहीं सुनी। यह गंभीर चिंता का विषय है कि पुल पांच साल भी नहीं टिक सका। हम इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं।''
आरसीडी वाले एक इंजीनियर ने अपनी पहचान जाहिर किए बिना इस घटना को एक बड़ी दुर्घटना बताया है। उन्होंने कहा, 'एक निर्माणाधीन पुल का गिरना एक बड़ी तकनीकी चूक है।'
#WATCH | Bihar: A portion of a bridge that was built across Burhi Gandak River in Sahebpur Kamal, Begusarai collapsed and fell into the river yesterday. The bridge had developed cracks a few days back. Nobody was on the bridge at the time of the incident. pic.twitter.com/zB7L3bAOPA
— ANI (@ANI) December 19, 2022












Click it and Unblock the Notifications