बेगूसरायः गंडक नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से हुई मौत, एक की लाश लापता

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के मंझौल थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां गंडक नदी में स्नान करने के दौरान 3 युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के पावड़ा के समीप की है। बताया जाता है कि तीनों युवक ट्रैक्टर से मिट्टी काटने के लिए गए थे। उसी उसी दौरान तीनों युवक गंडक नदी में स्नान करने लगे तथा तीनों युवक गहरे पानी में चले गए, जिससे तीनों युवक डूबने लगे। स्थानीय लोग जब तक तीनों युवक को बचाते तब तक तीनों युवक डूब गए और उनकी मौत हो गई।

bihar begusarai three man drowned in gandak river

फिलहाल तीनों युवकों के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीनों युवक की पहचान छोटू कुमार, अभिषेक कुमार एवं राजू कुमार के रूप में की गई है। फिलहाल तीनों युवक का शव पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

सूचना मिलते ही प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो युवकों का शव बरामद किया है। वहीं एक युवक का शव अभी भी लापता है. जिसकी खोजबीन में गोताखोरों की टीम जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बता दें कि बिहार के बक्सर जिले में बीते 23 मई को सिमरी में 3 युवक स्नान करने के दौरान नदी में डूब गए। छह युवक एक साथ गंगा नदी में नहाने के लिए गए थे , जहां नहाने के दौरान तीन नदी में डूब गए। मामला सिमरी थाना क्षेत्र के बड़कागांव स्थित बीस के डेरा की है। जहां स्नान करने के दौरान तीन युवक नदी में डूब गए। घटना 23 मई की सुबह की बताई जा रही है।अन्य तीनों ने अपने साथियों को बचाने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन बचाने में सफल नही रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+