बिहारः ससुराल वालों को बहू के गर्भ में पल रही बच्ची की लगी भनक फिर...

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले चांदपुरा थाना क्षेत्र के अझौर गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति समेत ससुराल वालों पर नवविवाहित की हत्या का आरोप लगाया गया है। हालांकि हत्या की मुख्य वजह दहेज नहीं बल्कि गर्भ में पल रही बेटी थी। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के वालों पर आरोप लगाया कि गर्भ में बेटी की जानकारी होने पर पति, ससुर और ससुराल के दूसरे लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है।

साल 2014 में हुई थी रीना की शादी

साल 2014 में हुई थी रीना की शादी

लड़की वालों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही ससुराल वाले फरार चल रहे हैं। वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के रहने वाले सुरेश चौधरी ने अपनी बेटी रीना की शादी साल 2014 में अझौर गांव के रहने वाले विष्णु देव चौधरी के बेटे अजय चौधरी से की थी। शादी के बाद सबकुछ सही चल रहा था। रीना की दो बेटियां पहले से थीं।

गर्भ में पल रहे भ्रूण की लिंग की हो गई थी जानकारी

गर्भ में पल रहे भ्रूण की लिंग की हो गई थी जानकारी

एक बार फिर वह जब गर्भवती हुी तो उसके पति ने बेगूसराय में किसी डॉक्टर से उसका चेकअप कराया। इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोगों को आभास हुआ कि रीना के गर्भ में एक बार फिर बेटी पल रही है, जिसके बाद रीना पर प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया। उस पर गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। मृतका के भाई बबलू कुमार ने बताया कि रीना गर्भपात कराने के लिए तैयार नहीं थी।

गर्भपात कराने के लिए बना रहे थे दबाव

गर्भपात कराने के लिए बना रहे थे दबाव

इसी कारण से रविवार को विष्णु देव चौधरी, अजय चौधरी और विजय चौधरी ने मिलकर नींद में फांसी देकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानाकारी गांव के लोगों ने मृतका के परिजनों को दी। इसके बाद पूरा परिवार अझौर गांव पहुंचा और फिर पुलिस को घटना की सूचना दी।

ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव को मायकेवालों को सौंप दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। केवल इतना कहा कि जांच जारी है। उधर पति समेत ससुराल के सभी लोग फरार हो गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+