बिहारः जहरीली शराब पीने से बेगूसराय में चार लोगों की मौत

बेगूसराय: कहने को तो बिहार में शराब पर बैन है लेकिन सूबे में शराब का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। बिहार के बेगूसराय में सोमवार को शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई। ये घटना बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ले की है।

bihar begusarai 4 people killed due to allegedly poisonous liquor

इलाके के लोगों को कहना है कि ये चारों रोजना एक जगह पर बैठकर शराब पीते थे। रविवार रात को भी उन्होंने ऐसा ही किया।

बताया जा रहा है कि चार दोस्तों ने रविवार रात शराब का सेवन किया था। इस शराब में मिलावट की गई थी। शराब पीने के बाद इन चारों की हालत बिगड़ने लगी। घरवालों ने चारों के पास के निजी नर्सिंग होम एवं स्थानीय डॉक्टरों से दिखाया गया। लेकिन, कोई असर नहीं हुआ और चारों की मौत हो गई।

जहरीली शराब का सेवन करने के रविवार को तीन की मौत हो गई थी। वहीं, एक की मौत सोमवार की सुबह हुई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मरने वालों के नाम मनोज पासवान , सोनू कुमार, सोनी कुमार एवं प्रवीण कुमार था। घर वालों का कहना है कि शराब काफी खतरनाक थी इसलिए डॉक्टर भी इन्हें बचा नहीं पाए।

यह भी पढ़ें- VIDEO: कश्मीरियों को समझाता सेना का अधिकारी- 'आप कौन सी लड़ाई की बात कर रहे हो यार, मैं तो बचाने की कोशिश कर रहा हूं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+