बिहार न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

Bihar Accident: देवघर मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी दुर्घनाग्रस्त, कई घायल

झारखंड के देवघर मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी बिहार के बांका में दुर्घनाग्रस्त हो गई है। सड़क हादसे में दर्जनों लोग घायल हैं। कईयों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Google Oneindia News

Bihar Road accident

बिहार के बांका जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। झारखंडे में स्थित देवघर मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एक भरी गाड़ी दुर्घनाग्रस्त हो गई है, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। दुर्घटना में घायल पांच लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों को हायर सेंटर में रेफर किया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अबतक 19 लोग घाल हैं और इसमें से 5 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ये जत्था बिहार के दरभंगा जिले का था। ये सभी लोग देवघर मंदिर में से भगवान शिव का दर्शन कर लौट रहे थे। वापसी में लौटते वक्त बांका में उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक ये सड़क हादसा बांका थाना क्षेत्र के देवघर-सुल्तानगंज मुख्य सड़क पर बीजीखोरब मोड़ के पास हुई। गाड़ी में 19 कांवरिया सवार थे। स्थाानीय लोगों और पुलिस की मदद से सबको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोगों का बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। इसमें से पांच लोगों की स्थिति बहुत गंभीर है।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को बुलाया गया और लोगों को अस्पताल ले जाया गया। जिन्हें मामूली चोट आई है, उन्हें इलाज के बाद घर जाने दिया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को किसी बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें-Joshimath sinking: जोशीमठ तो शुरुआत है, ऋषिकेश, मसूरी, नैनीताल के घरों में भी आने लगी दरारेंये भी पढ़ें-Joshimath sinking: जोशीमठ तो शुरुआत है, ऋषिकेश, मसूरी, नैनीताल के घरों में भी आने लगी दरारें

Recommended Video

Swati Maliwal से बीच सड़क में छेड़छाड़, नशे में गाड़ी वाले ने घसीटा | Delhi Police | वनइंडिया हिंदी

English summary
Bihar banka accident many injured and some critical condition
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X