CAA: विरोध में वाम दलों के बिहार बंद के दौरान उपद्रव, रेल सेवा बाधित, जाम से भारी परेशानी

पटना। बिहार में वाम दलों के बंद के दौरान रेल सेवा बाधित होने और सड़क जाम होने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाम दल के समर्थन में उतरी पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटना समेत राज्य के अन्य जिलों में जमकर बवाल काटा। बिहार बंद के दौरान कई जगहों पर ट्रेन सेवा बाधित होने की खबरें हैं। चक्का जाम की वजह से स्कूल बसें फंसने से बच्चों को, एंबुलेंस फंसने से मरीजों को और आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

Recommended Video

    CAA Protest: Bihar में भी प्रदर्शन, Pappu Yadav ने बेड़ियां पहन कर कही ये बात |वनइंडिया हिंदी
    बिहार बंद में कई पार्टियां और छात्र संगठन शामिल

    बिहार बंद में कई पार्टियां और छात्र संगठन शामिल

    नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में वाम दलों के समर्थन में कांग्रेस, रालोसपा समेत अन्य पार्टियां और कई छात्र संगठन सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करते हुए ट्रेनों को रोक दिया जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहीं सड़कों पर जाम लगने से बसों में स्कूली बच्चे और एंबुलेस में मरीज समेत अन्य लोग फंस गए।

    राज्य के कई जिलों में बिहार बंद का असर

    राज्य के कई जिलों में बिहार बंद का असर

    वाम दलों के साथ पप्पू यादव की जन अधिकारी पार्टी के कार्यकर्ता और बिहार बंद समर्थकों ने कई जिलों में उपद्रव किया। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में नारे लगाते हुए पटना, भागलपुर, पुर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, दरभंगा, हाजीपुर, आरा, खगड़िया, बेगूसराय समेत कई जिलों में बंद समर्थक सड़क पर उतरे। सड़कों पर टायर जलाकर आगजनी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम कर दिया। दरभंगा में बिहार संपर्क क्रांति, सहरसा समस्तीपुर मेमो ट्रेन, कमला गंगा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के परिचालन को प्रदर्शनकारियों ने बाधित किया। नेशनल हाईवे को भी प्रदर्शनकारियों ने जाम किया। वामदलों के बंद को देखते हुए पटना के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। पप्पू यादव ने हथकड़ी पहनकर पटना में प्रदर्शन किया।

    महागठबंधन में फूट

    महागठबंधन में फूट

    बिहार बंद का एलान करने के लिए जब वाम दलों के साथ महागठबंधन की अन्य पार्टियां प्रेस कॉन्फ्रेंस में जुटीं तो राष्ट्रीय जनता दल का कोई प्रतिनिधि वहां नहीं दिखा। नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर महागठबंधन में वाम दलों के बिहार बंद से राजद ने खुद को अलग रखा है। राष्ट्रीय जनता दल ने 21 दिसंबर को बिहार बंद करने का एलान किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+