Bihar Elections 2025 LIVE: PM मोदी ने पटना रोड शो के बाद गुरुद्वारे में मत्था टेका, एक झलक पाने को उमड़े लोग
Bihar Elections 2025 LIVE: अनंत सिंह की वजह से इस वक्त बिहार की सियासत गर्माई हुई है, आपको बता दें कि बिहार के मोकामा में गुरुवार को हुई दुलारचंद यादव की हत्या के नामजद आरोपी अनंत सिंह को गिरफ्तार करके 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तो वहीं दूसरी ओर आज पीएम मोदी ने आरा रैली में जमकर कांग्रेस और राजद पर हमला बोला है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
PM नरेंद्र मोदी के पटना रोड शो से नीतीश गायब, ललन सिंह साथ
PM नरेंद्र मोदी के पटना रोड शो में नीतीश कुमार साथ में नही दिखे। ललन सिंह, पीएम मोदी के रथ पर साथ नजर आए। फूलों से गाड़ी है।
https://hindi.oneindia.com/news/bihar/bihar-assembly-elections-live-anant-singh-arrest-row-pm-narendra-modi-road-sow-tejashwi-yadav-rally-1421111.html
LIVE: राजद के जंगल राज की एक ही पहचान थी: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, 'राजद के जंगल राज की एक ही पहचान थी। जैसा कि मैं यह कह रहा हूँ, आप में से हर एक को विश्वास होगा कि आपका मोदी सच कह रहा है। उनकी एक ही पहचान थी: 'कट्टा', क्रूरता, कटुता, बदतमीजी, कुशासन और भ्रष्टाचार... जंगल राज की निशानियां नरसंहार और सामाजिक विभाजन से मगध के गौरव को कलंकित करती थीं... अगर बिहार में किसी का वेतन बढ़ता था, तो वह चिंतित हो जाता था क्योंकि अधिक वेतन का मतलब राजद को अधिक जबरन वसूली देना था।
अनंत सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
अनंत सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, चुनाव के वक्त रहेंगे सलाखों के पीछे, दुलारचंद हत्याकांड में गिरफ्तारी
नवादा में RJD-कांग्रेस पर बरसे PM Modi
पीएम मोदी ने नवादा में कहा, 'छठ पूजा के समय हम प्रकृति और सूर्य देव की पूजा करते हैं। आरजेडी और कांग्रेस के लोग छठी मैया की पूजा को ‘ड्रामा’ बताते हैं, छठी मैया का अपमान करते हैं। इन लोगों को सूर्य देव की शक्तियों का भी अंदाजा नहीं है। हमारी सरकार ही है, जो सूर्य देव की ऊर्जा से बिजली बनाने में जुटी है। नवादा जिले में ही बिहार का सबसे बड़ा तैरता हुआ बिजली घर बनकर तैयार है।'
बिहार में सीएम के लिए जगह खाली नहीं: शाह
महुआ की चुनावी सभा में गृहमंत्री अमित शाह ने परिवारवाद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'लालू जी और सोनिया जी, दोनों को देश की चिंता नहीं है। लालू जी की इच्छा है कि उनका बेटा सीएम बने, और सोनिया जी की इच्छा है कि उनका बेटा पीएम बने। दोनों को मैं बता दूं कि न तेजस्वी सीएम बन सकते हैं, न राहुल पीएम बन सकते हैं, क्योंकि जगह ही खाली नहीं है। बिहार में नीतीश बाबू हैं, और दिल्ली में मोदी जी हैं!'
वह खुद को जेल जाने से बचा पाएंगे या नहीं?
महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी बिहार चुनाव सह-प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "वह खुद जेल में होंगे। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उन्होंने नौकरी के बदले जमीन ली है। वह खुद को जेल जाने से बचा पाएंगे या नहीं, यह कोई नहीं बता सकता। भ्रष्टाचार, अपराध और माफियावाद में शामिल लोगों पर कार्रवाई होगी, यही सुशासन है
आरा की रैली में PM Modi ने राजद-कांग्रेस पर साधा निशाना
Bihar Chunav: आरा की चुनावी रैली में PM Modi ने राजद पर साधा निशाना, तेजस्वी की CM उम्मीदवारी पर भी ली चुटकी
कौन हैं अनंत सिंह की पत्नी, अब मोकामा में संभालेंगी मोर्चा!
कौन हैं अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी, अब मोकामा में संभालेंगी मोर्चा! ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी
राजद और कांग्रेस के बीच भारी टकराव: पीएम मोदी
कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि राजद का कोई उम्मीदवार मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित हो। लेकिन राजद ने कांग्रेस पर बंदूक तानकर मुख्यमंत्री पद छीन लिया, यह सुनिश्चित करते हुए कि उसका उम्मीदवार ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा होगा... राजद और कांग्रेस के बीच भारी टकराव है। घोषणापत्र में कांग्रेस की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया... चुनाव से पहले उनके बीच इतनी नफरत है और चुनाव के बाद वे एक-दूसरे के खिलाफ हो जाएंगे। उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता: पीएम मोदी
लालू और सोनिया को देश की परवाह नहीं: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, कि 'लालू जी और सोनिया जी को देश की परवाह नहीं है। लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया जी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। उनकी यह इच्छा कभी पूरी नहीं होगी क्योंकि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं।'
LIVE: अनंत सिंह को निशाना बनाया जा रहा है: वकील नवीन कुमार
दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेडीयू के मोकामा से उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ़्तारी पर उनके वकील नवीन कुमार ने कहा कि 'उनका एकमात्र मक़सद वोट को प्रभावित करना है और कोई इरादा नहीं है। दुलारचंद की मौत बहुत दुखद थी। हम अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं, लेकिन उन्हें बेवजह निशाना बनाया गया। मामला चुनाव से जुड़ा है...इसके पीछे विपक्ष का हाथ है...पुलिस अधिकारी आगे की कार्रवाई करेंगे। उन्होंने उन्हें गिरफ़्तार कर लिया है। उसके बाद उन्हें जज के सामने पेश किया जाएगा। उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा।
इस दिग्गज नेता को हुआ दो बार इश्क, 51 की उम्र में बना पिता
Love Story: इस दिग्गज नेता को हुआ दो बार इश्क, 51 की उम्र में बना पिता, जानें कौन है दूसरी बीवी?
मोकामा हत्याकांड: अनंत सिंह गिरफ्तार, अब तक क्या-क्या हुआ
Anant Singh Arrest: दुलारचंद मर्डर से अनंत सिंह की गिरफ्तारी तक, 48 घंटों में क्या-क्या हुआ?
'प्रधानमंत्री के पास बिहार के लिए एक विजन है'
प्रधानमंत्री के पास बिहार के लिए एक विजन है, खासकर नवोदय और पूर्वोदय के लिए। पूर्वोदय की सफलता के लिए बिहार का विकास महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री अपनी रैलियों में परियोजनाओं की घोषणा करते हैं और बदले में समर्थन की अपेक्षा करते हैं। वे लोगों से बिहार की प्रगति जारी रखने के लिए डबल इंजन वाली सरकार बनाने का आग्रह करते हैं: केंद्रीय मंत्री और हम-एस नेता जीतन राम मांझी
'नीतीश कुमार की सरकार में सब बराबर'
दुलारचंद यादव हत्याकांड में जदयू के मोकामा उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान कहते हैं, 'यहां कानून का राज है... चार एफआईआर दर्ज की गईं और गिरफ्तारियाँ भी हुईं। कानून की नज़र में सब बराबर हैं। नीतीश कुमार की सरकार, एनडीए गठबंधन सरकार, अपराध से कभी समझौता नहीं करती, और यह इसका एक उदाहरण है।'
मनोज तिवारी पर 'गैंग ऑफ पॉलिटिक्स' का अटैक
Bihar Chunav: मनोज तिवारी पर 'गैंग ऑफ पॉलिटिक्स' का अटैक, BJP सांसद ने खुद बताया किसने की 'गुंडागर्दी'
अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर पटना के DM और SSP ने क्या कहा?
मोकामा हत्याकांड में अनंत सिंह गिरफ्तार, DM डॉ. त्यागराजन एसएम, SSP कार्तिकेय ने क्या कहा?
'हमने 60 गाड़ियों का काफ़िला देखा'
लोगों ने मोकामा की घटना देखी, हमने 60 गाड़ियों का काफ़िला देखा और कैसे उन्होंने मोकामा के बाज़ार में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया, ऐसा लगता है कि ये कार्रवाई बिहार सरकार ने नहीं की, उन्हें चुनाव आयोग के काम पर थोड़ी शर्म आ गई, इसलिए ये कार्रवाई की गई, ये कार्रवाई विपक्ष, ख़ासकर बिहार की जनता के दबाव में की गई है: आरजेडी सांसद मीसा भारती
LIVE: 'बिहार में महा जंगल राज', अनंत सिंह पर बोले तेजस्वी
दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेडीयू के मोकामा उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'यह तो होना ही था लेकिन आज पीएम मोदी आ रहे हैं, और आप देख सकते हैं कि बिहार में 'महा जंगल राज' है। ऐसा एक भी दिन नहीं जाता जब बिहार में गोलीबारी न होती हो। महागठबंधन सरकार बनाने जा रहा है और 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'
Bihar Election News: PM मोदी का आज पटना में रोड शो
अमित शाह भी करेंगे जनसभाएं, हाई अलर्ट पर प्रशासन
Anant Singh गिरफ्तार,कितना पड़ेगा Vote पर असर?
मोकामा से पटना तक हिल गए सियासी समीकरण, कितना पड़ेगा मतदान पर असर?

















Click it and Unblock the Notifications