बिहार चुनाव: हर विधानसभा क्षेत्र में वीडियो सर्विलांस टीम बनी, नेताओं पर निगाह रखने के लिए मल्टी लेयर इंतजाम

पटना। बिहार में चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं। चुनावी मैदान में उतरे नेताओं पर निगाह रखने के लिए मल्टी लेयर इंतजाम किए गए हैं। राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में वीडियो सर्विलांस टीम बनाई गई हैं। चुनाव में धन-बल का बेजा इस्तेमाल होने की आशंका को देखते हुए कई स्तरों पर टीमें बनाई गई हैं जो नेता, उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों की गतिविधियों पर 24 घंटे नजर रखेंगी।

bihar assembly elections 2020: Video surveillance team formed in every constituency, multi-layer arrangement also

Recommended Video

    Bihar Election 2020: स्टार प्रचारकों को लेकर Election Commission ने बदला नियम | वनइंडिया हिंदी

    जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग ने बिहार में सभी निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर को तैनात किया है। जो कि आईआरएस अधिकारी हैं। वहीं, हर विधानसभा क्षेत्र में वीडियो सर्विलांस टीम भी गठित की जा चुकी हैं। टीम में एक अधिकारी व एक वीडियोग्राफर को शामिल किया गया है। वीडियो व्यूइंग टीम भी तैयार की गई है, जो कि सोशल मीडिया या चैनलों पर प्रत्याशी के पक्ष में या विरोध में हो रहे प्रचार पर नजर रखेगी। जहां अंधाधुंध पैसा खर्च हो रहा होगा, वहां रेड मारी जाएगी।

    एक अधिकारी ने बताया कि, चुनाव के मद्देनजर राज्य से लेकर विधानसभा स्तर तक के लिए इंतजाम किए गए हैं। पकड़ने व छापे की कार्रवाई के लिए आयोग के निर्देशों पर फ्लाइंग स्क्वायड और स्टेटिक सर्विलांस टीम भी बनाई गई है। एक फ्लाइंग स्क्वायड में एक सीनियर एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, एक वरीय पुलिस अधिकारी के अलावा वीडियोग्राफर और 3-4 पुलिस के जवान भी शामिल होंगे। इसका फायदा यह होगा कि, जहां कार्रवाई की जाएगी, वहां का ​पूरा रिकॉर्ड टीम के पास रहेगा। इसीलिए ही, हर क्षेत्र में वीडियो सर्विलांस टीम बनाई गई हैं।

    bihar assembly elections 2020: Video surveillance team formed in every constituency, multi-layer arrangement also

    बिहार में चुनाव आयोग की ओर से 2 स्पेशल एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर की भी तैनाती की गई है, जो पूरे बिहार में हालातों पर नजर रखने के साथ ही अपने पास आने वाली शिकायतों का निपटारा कराएंगे। इन दिनों से राज्य पुलिस की ड्यूटी भी बढ़ा दी गई है। अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियां भी बुलाई जा सकती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+