Bihar Assembly Elections 2020: दूसरे चरण में शहरी वोटरों ने किया निराश, जानिए पटना का आंखों देखा हाल

पटना। दूसरे चरण की वोटिंग में शहरी क्षेत्रों में तो मतदान की गति धीमी रही लेकिन ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं की लंबी कतार देखी गयी। राजधानी पटना में भी कम लोग ही वोट देने घरों से बाहर निकले। दूसरे चरण की आठ सीटों (कुशेश्वरस्थान, गौड़ा बौराम, मीनापुर, पारू, साहेबगंज, राघोपुर, बैलदौर और अलौली) पर शाम चार बजे वोटिंग खत्म हो गयी। यानी महागठबंधन के सीएम प्रत्याशी तेजस्वी यादव का भाग्य इवीएम में बंद हो गया। दूसरे चरण के चुनाव से ही बिहार में सरकार के भाग्य का फैसला होने वाला है। इस चरण में सबसे अधिक 94 सीटों पर जनादेश मिलने वाला है।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: बुजुर्गों ने ऐसे डाला Vote | MP Bypolls | Haryana ByPolls | वनइंडिया हिंदी
    कुम्हरार में धीमा मतदान

    कुम्हरार में धीमा मतदान

    पटना का कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र। इंदिरा नगर के बूथ नम्बर 197 पर चुनाव की गहमागहमी बिल्कुल नहीं दिखी। सुबह के साढ़े नौ बजे हैं। गोल घेरे एकदम खाली। कोई वोटर नहीं दिखा। मतदानकर्मी तब सुबह का जलपान कर रहे थे। आधुनिक हथियारों से लैस अर्धसैनिक बलों के जवान सुरक्षा की व्यवस्था संभाले हुए थे। जब वोट ही देने वाला कोई नहीं था तो क्या सुरक्षा की व्यवस्था और क्या सोशल डिस्टेंसिंग। बूथ पर वोटरों से अधिक मतदानकर्मी और सुरक्षा बलों के जवान नजर आ रहे थे। बीच-बीच में एक्का दुक्का लोग वोट देने आ रहे थे। दिन के 12 बजे तक यही स्थिति है। बूथ के कैंपस में एक मेडिकलकर्मी सेनेटाइजर और दस्ताने लेकर बैठीं हैं। थर्मल स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था है। लोकसभा चुनाव की तुलना में इसबार इस बूथ पर 12 बजे तक नहीं के बराबर भीड़ जुटी। पटना में दिन के तीन बजे तक सिर्फ 39 फीसदी वोटिंग हो पायी थी। पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव स्कूटी से वोट डालने बूथ पर पहुंचे तो लोग चौंक गये। राज्यपाल फागु चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन के पास स्थिति बूथ पर वोट डाला।

    सभी कर रहे जीत के दावे

    सभी कर रहे जीत के दावे

    वोट करने के बाद प्रमुख नेताओं ने अपने- अपने गठबंधन की जीत का दावा किया। तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और राबड़ी देवी ने पटना में मतदान के बाद महागठबंधन की जीत का दावा किया। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में बदलाव की गंगा बह रही है। बिहार को बदलाव चाहिए। तेजप्रताप यादव ने कहा, वे हसनपुर में करीब 50 हजार वोट से चुनाव जीत रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने दावा किया कि बांकीपुर सीट पर उके पुत्र लव सिन्हा के पक्ष में मतदान हो रहा है। दूसरी तरफ रालोसपा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने वैशाली के जन्दाहा में वोट डाला। उन्होंने दावा किया कि इस बार एनडीए और महागठबंधन के सारे दावे फेल हो जाएंगे और जनता उनके नेतृत्व वाले ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट को अपनाएगी। लालू यादव की बहू और तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने छपरा के बजहिया स्थित बूथ पर अपने पिता चंद्रिका राय के साथ वोट डाला। ऐश्वर्या के साथ उनकी मां, बहन और भाई भी थे। ऐश्वर्या ने वोट डालने के बाद कहा कि एनडीए सरकार फिर आएगी, विपक्ष के तमाम दावे हवाहवाई हैं और जनता ने उन्हें नकार दिया है। एनडीए के पक्ष में जोरदार मतदान हो रहा है।

    जुबानी जंग

    जुबानी जंग

    तेज प्रताप पटना में वोट डालने के बाद अपने चुनाव क्षेत्र हसनपुर पहुंच गये। उन्होंने 10 मतदान केन्दों का जायजा लिया। इस दौरान भी तेजप्रताप अपने रंग में दिखे। उन्होंने कहा कि जब अर्जुन के ऊपर कृष्ण का आशीर्वाद हो तो कोई केतनो हेलीकॉफ्टर घूमा ले, कुछ नहीं बिगाड़ सकता। दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर तेजस्वी पर कटाक्ष किया किया , पिता जेल में हैं। बेटा भी घोटला में फंसने के बाद बेल पर हैं। अब चले हैं बिहार में सरकार बनाने। नहीं चलेगा बिहार में फर्जीवाड़ा, फिर आएंगे नीतीश बाबू दोबारा। मुख्यमंत्री के गृहजिले नालंदा की सात विधानसभा सीटों पर दिन के तीन बजे तक 45. 46 फीसदी वोटिंग हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+