बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे आखिरी में मतदान करेंगे कोरोना संक्रमित

पटना। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हैं। इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इसी कड़ी में जो भी शख्स कोरोना संक्रमित रहा है या संक्रमित है उनकी सूची अलग से मतदान केंद्रों पर होगी और ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि पोस्ट कोविड से किसी को संक्रमण का खतरा न हो। इसीलिए जो लोग भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं उनको हर विधानसभा के हिसाब से चिन्हित किया जा रहा है।

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: सबसे आखिरी में Voting करेंगे Corona Positive Voter | वनइंडिया हिंदी
    bihar assembly elections 2020 corona positive voters will do vote in last

    निर्वाचन आयोग की दो सदस्यीय टीम सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक में कोविड 19 को देखते हुए आवश्यक निर्देश दिये हैं कि जो मतदाता एक बार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है उसकी सूची प्रशासन संबंधित मतदान केंद्रों को देगा। क्योंकि ऐसे लोगों में पोस्ट कोरोना वायरस होने का खतरा रहता है। ऐसे में पीड़ित लोगों में दोबारा बीमारी हो सकती है।

    इसीलिए एक बार भी संक्रमित पाए गए मरीज के सबसे आखिरी में मतदान करने की व्यवस्था होगी। अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूची में मतदान के दो दिन पहले तक संक्रमितों या कोरोना वायरस के संदिग्ध लोगों की सूची अपडेट की जाएगी।

    बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कोरोना काल को देखते हुए मतदाताओं के लिए दो तरह की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर कोविड-19 के मरीजों के लिए मतदान की अलग व्यवस्था की गई है। सबसे पहले सामान्य लोग मतदान करेंगे। उसके बाद कोविड-19 के संदिग्ध या पॉजिटिव को मतदान कराने की व्यवस्था होगी। ऐसे लोगों को मतदानकर्मी पीपीई किट पहनकर मतदान कराएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने अलग से एक्शन प्लान बनाया है।

    राज्य में अब तक 50 लाख सैंपल की जांच हुई है। इसमें एक लाख 61 हजार 101 लोगों में बीमारी की पुष्टि हुई है। वर्तमान समय में 14 हजार 513 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। अब तक 822 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीज काफी तेजी से ठीक हो रहे हैं। बिहार में अब तक एक लाख 43 हजार कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+