बिहारः पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार आज थमा, कई बड़े नेताओं की किस्मत दांव पर

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पहले चरण के चुनाव प्रचार का सोमवार को आखिरी दिन था। ऐसे में आज कई बड़ी रैलियां आयोजित की गईं। नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, चिराग पासवान, भाजपा राष्ट्री अध्यक्ष जेपी नेड्डा, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सभी ने प्रचार किया। बिहार में 28 अक्टूबर यानी बुधवार को पहले चरण का चुनाव होना है। पहले चरण में 71 सीटों पर वोटिंग होगी।

Recommended Video

      Bihar Assembly Elections 2020: थमा गया First Phase के प्रचार का शोर, कई दिग्गज मैदान |वनइंडिया हिंदी
      bihar assembly election campaigning for first phase election now end

      28 अक्टूबर को इस चरण में 16 जिलों की 71 सीटों के लिए मतदान होना है। पहले चरण में राज्य सरकार के आठ मंत्रियों समेत कई दिग्गज मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 28 को ईवीएम में कैद हो जाएगा। इस चरण में जिन दिग्गजों के भाग्य का फैसला होना है, उनमें शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री जय कुमार सिंह, राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल, श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद और परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला शामिल हैं।

      इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री विजय प्रकाश, श्रेयसी सिंह, अनंत सिंह, राजेंद्र सिंह, रामेश्वर चौरसिया और भगवान सिंह कुशवाहा मैदान में हैं।

      पहले चरण में जिनके भाग्य का फैसला होना है, उनमें राजद के 42 तो जदयू के 35 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा के 29, कांग्रेस के 21, माले के आठ, हम के छह और वीआईपी के एक प्रत्याशी इस चरण में ताल ठोके हुए हैं। इसी प्रकार रालोसपा के 43, लोजपा के 42 और बसपा के 27 उम्मीदवार हैं। लोजपा के 42 उम्मीदवारों में 35 जदयू के खिलाफ है। वहीं, छह हम तथा एक वीआईपी के विरुद्ध लड़ रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+