तेजस्वी यादव ने कहा- बिहार में तब्दीली की गंगा, गंडक और कोसी बह रही है
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव अब खत्म होने को है। मतदान को लेकर महागठबंधन की तरफ से सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने लागों से अधिक से अधिक संख्या में अपील की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि " बिहार में तब्दीली की गंगा, गंडक और कोसी बह रही है। बदलाव उफान पर है। सुनहरे भविष्य, चहुंमुखी विकास, विकसित बिहार, अमन, चैन, कायम करने और व्यवस्था परिर्वतन और नए दौर में नए बिहार के निर्माण के लिए आज अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करें।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में जनता को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बिहार अपने भविष्य पर फैसला लेगा। नीतीश जी थक गए हैं और वे अब राज्य को संभालने में असमर्थ हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में दो चरणों का मतदान खत्म होने के बाद आज तीसरे और अंतिम चरण के तहत उत्तरी बिहार के 16 जिलों की 78 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।
सीमांचल और मिथिलांचल में हो रहे तीसरे चरण के इस चुनाव को सियासी समीकरण के तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है। कोरोना वायरस महामारी को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से जारी गाइडलाइन के साथ सभी इन 78 सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे और तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किस गठबंधन की बनने जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications